नव वर्ष पार्टी आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा दिये गए दिशा निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जिले के विभिन्न लॉज, होटल्स, रिसार्ट, मैरिज लॉन इत्यादि स्थानों पर नव वर्ष के स्वागत हेतु आयोजित होने वाली पार्टियों एवं आयोजन के अवसर पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाएं रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में व्यवस्थापकों/स्वामियों के साथ बैठक करते हुए निर्देश दिया कि किसी भी पार्टी एवं आयोजन में हुड़दंग नहीं होना चाहिए विशेषकर महिलाओं के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार रखा जाय। डीएम डॉ. चन्द्र ने सभी आयोजकों, व्यवस्थापकों को यह भी निर्देश दिया कि किसी भी दशा में ध्वनिविस्तारक यंत्रों, डीजे के प्रयोग में मा. सर्वाेच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना नहीं होनी चाहिए।
बैठक के दौरान सभी व्यवस्थापकों/स्वामियों को यह भी निर्देश दिए गए सुरक्षा की दृष्टि से अपने-अपने प्रतिष्ठानों के सी.सी.टी.वी. कैमरों को चेक कर उन्हें प्रत्येक दशा में क्रियाशील होना चाहिए। डीएम ने निर्देश दिया कि कार्यक्रम के आयोजन में सुरक्षा के माकूल बन्दोबस्त किये जाय तथा सभी आने वालो का विवरण भी सुरक्षित किया जाय। उन्होंने स्पष्ट किया कि नव वर्ष के स्वागत में आयोजित होने वाली पार्टियों पर किसी प्रकार की अराजकता व हुड़दंग न हो इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व शासन की ओर सख्त निर्देश प्राप्त हुए है। डीएम ने सचेत किया कि पार्टी के दौरान नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच संजय शर्मा, अपर जिलाधिकारी मनोज, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया, जिला विद्यालय निरीक्षक उदय राज, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी, जिला आबकारी अधिकारी सुधांशु सिंह, उपायुक्त श्रम सिद्धार्थ मोदियानी, ए.आर.टी.ओ राजीव कुमार व ओ.पी. सिंह व अन्य अधिकारी, कुलभूषण अरोड़ा, मनीष मल्होत्रा सहित अन्य लॉज, होटल्स, रिसार्ट, मैरिज लॉन के व्यवस्थापक व स्वामी मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज में कमाल! किडनी का ट्यूमर निकाला, पूरी किडनी बचाकर मरीज को दी नई उम्मीद

फोटो विज्ञप्ति आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। किडनी में ट्यूमर होने पर अक्सर मरीजों को बड़े…

24 minutes ago

11 ग्राम प्रहरियों को मोबाइल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, मानदेय बढ़कर ₹3,500 सालाना ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। गांवों की सुरक्षा में दिन-रात जुटे ग्राम प्रहरियों…

36 minutes ago

गेहूं-सरसों की पैदावार बढ़ाने पर मंथन! आगरा में जुटेंगे अलीगढ़, आगरा और बरेली मंडल के कृषि विशेषज्ञ

किसानों के लिए बड़ी पहल: आगरा में कल जुटेंगे तीन मंडलों के कृषि विशेषज्ञ, रबी…

45 minutes ago

एनसीसी युवाओं में राष्ट्रसेवा और अनुशासन की भावना जगाता है: कर्नल जयशंकर चौधरी

वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-169 में कैडेट्स को मिला सैन्य जीवन और नेतृत्व क्षमता का मार्गदर्शन गोरखपुर…

1 hour ago

ग्राम प्रहरियों का मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने की घोषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले गांवों में ग्राम प्रहरी की भूमिका सीसीटीवी कैमरे जैसी, सूचना तंत्र…

2 hours ago