जनपद की सात विधानसभा क्षेत्रों में 18,121 दिव्यांग मतदाता पंजीकृत, शत-प्रतिशत भागीदारी के दिए निर्देश

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में दिव्यांग मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने तथा उनके शत-प्रतिशत पंजीकरण और सहभागिता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में गठित समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) मतदाताओं से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करना और आगामी चुनावों में उनकी सुगम, सुरक्षित एवं सम्मानजनक भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 18,121 दिव्यांग मतदाता पंजीकृत हैं।

इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि दिव्यांग मतदाताओं की विकलांगता के प्रकार—दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित, अस्थिबाधित, मानसिक अथवा बहु-दिव्यांगता—के अनुसार मतदान केंद्रवार मैपिंग की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक दिव्यांग मतदाता के लिए मतदान केंद्र पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

जिलाधिकारी ने दिव्यांग मतदाताओं से संबंधित अद्यतन डाटा के सुव्यवस्थित रख-रखाव के निर्देश दिए, ताकि किसी भी स्तर पर जानकारी के अभाव में उन्हें असुविधा न हो। जो पात्र दिव्यांग मतदाता अभी तक निर्वाचक नामावली में पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें चिन्हित कर त्वरित रूप से नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कोई भी योग्य दिव्यांग मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहने पाए।

बैठक में भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिव्यांग मतदाताओं के लिए जारी सभी दिशा-निर्देशों के सख्त अनुपालन पर जोर दिया गया। मतदान केंद्रों पर रैंप, व्हीलचेयर, प्राथमिक चिकित्सा, स्वयंसेवक, ब्रेल बैलेट अथवा अन्य सहायक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही चुनाव से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में दिव्यांग मतदाताओं की विशेष आवश्यकताओं और उनके प्रति संवेदनशीलता से संबंधित पृथक प्रशिक्षण घटक शामिल करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षित और संवेदनशील कार्मिक ही दिव्यांग मतदाताओं को सम्मानजनक और सहज मतदान अनुभव प्रदान कर सकते हैं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, जिला दिव्यांगजन अधिकारी राजन कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सभी निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन करते हुए दिव्यांग मतदाताओं को लोकतंत्र की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ग्रहों की चाल, उम्मीदों के सवाल; मेष से मीन तक पढ़िए भाग्य का हाल!

पंचांग और राशिफल | 5 नवंबर 2026, गुरुवारपंचांग की जरूरी जानकारी (लगभग 150 शब्द)दिन: गुरुवार,…

1 hour ago

आओ, किसी के घर का भी दिया जलाएँ!

🪔 विशेष कविता | दीपावली संदेश 🪔आओ, किसी के घर का भी दिया जलाएँ!इस दीपावली…

1 hour ago

जब अकबर ने हेमू को हराया, भारत ने मंगल की ओर बढ़ाया कदम

5 नवंबर का इतिहास इतिहास के पन्नों में 5 नवंबर की खास जगह है। इसी…

1 hour ago

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को ऐतिहासिक झटका!

कांग्रेस पर डेमोक्रेट्स का कब्जा, क्या 2028 की सत्ता की पटकथा अभी से लिखी गई?…

2 hours ago

यूपी के 75 जिलों में बदले मतदान केंद्रों का गणित, 1.73 लाख बूथों पर जारी होगी नई वोटर लिस्ट

Ai निर्मित यूपी में मतदाता सूची से पहले बड़ा बदलाव! 3,786 बूथ घटे, अब 1.73…

2 hours ago