भारी विरोध के बाद तोड़फोड़ अभियान शुरू
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)l कुर्ला 18 जनवरी शनिवार शाम लगभग 6 बजे कुर्ला एल वार्ड क्षेत्र में अवैध फेरीवालों द्वारा भाजपा कार्यकर्ता असीम सिंह पर कथित रूप से जानलेवा हमला किया गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश फैल गया।
घटना के विरोध में सकल हिंदू समाज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने कुर्ला एल वार्ड प्रशासन और कुर्ला पुलिस स्टेशन का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर अवैध फेरीवालों के खिलाफ ढिलाई बरतने का आरोप लगाया और तत्काल कार्रवाई की मांग की।
जनाक्रोश और बढ़ते दबाव के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तर्ज पर विध्वंसक कार्रवाई शुरू कर दी है। वार्ड क्रमांक 168, न्यू मिल रोड, मानसी अपार्टमेंट के सामने स्थित अवैध फेरीवालों के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया।
स्थानीय निवासियों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि अवैध फेरीवालों के कारण सड़क पर रोजाना जाम, झगड़े और असुरक्षा की स्थिति बनी रहती थी।
कुर्ला एल विभाग मनपा प्रशासन ने कहा है कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और साथ ही कुर्ला पुलिस स्टेशन के अधिकारियो का कहना है की कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…