बीजेपी को नया अध्यक्ष: नितिन नबीन संभालेंगे पार्टी की कमान

BJP National President News: भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। वरिष्ठ नेता नितिन नबीन ने औपचारिक रूप से भाजपा की कमान संभाल ली है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए “भाजपा का नवीन अध्यक्ष” बताया और पार्टी के ऐतिहासिक संगठनात्मक सफर को याद किया।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में पार्टी की नींव मजबूत हुई। इसके बाद वेंकैया नायडू और नितिन गडकरी के दौर में संगठन का व्यापक विस्तार हुआ। राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भाजपा ने अपने दम पर केंद्र में सरकार बनाई, जबकि अमित शाह के समय पार्टी ने कई राज्यों में सरकारें बनाईं और दोबारा केंद्र की सत्ता में लौटी। जेपी नड्डा के कार्यकाल में भाजपा पंचायत से लेकर संसद तक और अधिक मजबूत हुई।

‘नितिन नबीन अब मेरे बॉस हैं’ – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने खुद को सबसे पहले भाजपा का कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि यही उनकी सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने कहा,
“नितिन नबीन अब सिर्फ मेरे अध्यक्ष नहीं हैं, बल्कि मेरे बॉस हैं।”
पीएम मोदी ने यह भी स्पष्ट किया कि नितिन नबीन की जिम्मेदारी केवल भाजपा तक सीमित नहीं होगी, बल्कि एनडीए के सभी सहयोगी दलों के साथ तालमेल बनाना भी उनकी अहम भूमिका होगी।

ये भी पढ़ें – ऑस्ट्रेलिया में पत्नी की मौत: विक्रांत ने मानसलॉटर माना

नितिन नबीन के व्यक्तित्व की सराहना

प्रधानमंत्री ने नितिन नबीन के व्यक्तित्व की तारीफ करते हुए कहा कि जो भी उनके संपर्क में आया, उसने उनकी सरलता, सहजता और व्यवहारिकता की प्रशंसा की है। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले 25 वर्ष भारत के लिए निर्णायक हैं, क्योंकि इसी अवधि में विकसित भारत का निर्माण होना है और इसमें भाजपा की भूमिका ऐतिहासिक होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि नितिन नबीन उस पीढ़ी से आते हैं, जिसने आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी बदलावों को नजदीक से देखा है, और यही अनुभव उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाता है। पीएम मोदी ने याद दिलाया कि इस वर्ष जनसंघ की स्थापना के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं, जिसकी विचारधारा से भाजपा का जन्म हुआ।

भाजपा सिर्फ पार्टी नहीं, एक परिवार

पीएम मोदी ने भाजपा को केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि संस्कार और परिवार बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा में सदस्यता से ज्यादा रिश्तों का महत्व है। यहां अध्यक्ष बदलते हैं, लेकिन आदर्श नहीं बदलते। नेतृत्व बदलता है, लेकिन दिशा वही रहती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा की सोच राष्ट्रीय है, लेकिन उसका जुड़ाव स्थानीय स्तर पर गहरा है, यही वजह है कि पार्टी हर दौर में मजबूती से खड़ी रहती है।

Karan Pandey

Recent Posts

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

4 hours ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

4 hours ago

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…

4 hours ago

आत्महत्या रोकथाम पर जागरूक हुए 200 से अधिक विद्यार्थी, डॉ. परमार ने बताए चेतावनी संकेत

आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…

5 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर, देवरिया में सुबह चला एंटी रोमियो अभियान

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा देवरिया…

5 hours ago