पयागपुर में 101 सुहागन महिलाओं ने निकली कलशयात्रा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। पयागपुर स्थित खागा माता मन्दिर पर श्रीमद्भागवत महापुराण कथा, शुभांरभ के लिए महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा,पयागपुर खागा माता मन्दिर पर लोक कल्याण के लिए लगातार 18 वर्षों से माह जनवरी में प्रत्येक वर्ष श्रीमद् भागवत महापुराण की पवन कथा का आयोजन किया जाता है। जिसमें क्षेत्र के तमाम श्रद्धालु बढ़-चढ़कर सहयोग करते रहते हैं और 101 सुहागिन महिलाओं ने अपने हाथ में कलश लेकर बाबा गायब गिर के तपोस्थली पर पहुंचकर पवित्र जल लेकर पयागपुर बस स्टॉप कस्बे का भ्रमण करते हुई कथा स्थल खागा माता मन्दिर पर पहुंची जहां पर वैदिक विधि विधान से कलश पूजन के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण की पावन कथा प्रारंभ हुआ।
कथा प्रवक्ता पन्डित सन्त कुमार पांडेय की तरफ से प्रथम दिवस श्रीमद् भागवत महापुराण के महत्म पर चर्चा करते हुए धर्म से सभी को जुड़ने का आवाहन किया।
उन्होंने कहा की भागवत की कथा जिस गांव में अथवा क्षेत्र में होती है, वहां के लोगों का जीवन धन्य हो जाता। कलश यात्रा के दौरान राम अवतार मिस्त्री, रामकुमार, टहलू,कृष्ण देव रावत, अमन कुमार, शुभम, विष्णु दयाल, लोकई, ढिठवन लाल, रामधन, अमर कुमार, सत्यम रावत सहित भारी संख्या में श्रद्धालु, महिला, पुरूष, शामिल रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

RAF Fairford के पास बड़ी सुरक्षा कार्रवाई, आतंकी साजिश के शक में 5 गिरफ्तार; 85 घर खाली

अमेरिकी एयरबेस के पास आतंकी साजिश का शक, सेना का बम निरोधक दस्ता पहुंचा; इलाका…

16 minutes ago

मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग से AI तक यूपी की छलांग, अब खेती में दिखेगा तकनीक का असर

यूपी में AI-सेमीकंडक्टर हब की नई तैयारी, कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य ग्रेटर नोएडा…

29 minutes ago

ओडिशा में बाढ़ का बड़ा संकट! एक लाख से ज्यादा लोग राहत शिविरों में, CM माझी ने लिया हालात का जायजा

भारी बारिश के बाद बिगड़े हालात, 500 से अधिक राहत शिविर सक्रिय भुवनेश्वर (राष्ट्र की…

36 minutes ago

सुस्त विभागों पर योगी सरकार सख्त, बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए तय हुई नई डेडलाइन

यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…

9 hours ago

तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, रात में बदला फैसला; हड़ताल स्थगित, अब इन मुद्दों पर होगी बातचीत

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…

9 hours ago

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

12 hours ago