डीएम अरविन्द सिंह की भ्रष्टाचार के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

तत्कालीन चकबन्दी अधिकारी समेत छः के विरूद्ध गम्भीर धाराओं में एफआईआर दर्ज

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के आदेश पर भ्रष्टाचार के मामले में संलिप्त 06 व्यक्तियों के विरूद्ध गम्भीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही की गई है। मामला चकबन्दी विभाग का है जिसमें फर्जी अभिलेखों के जरिए लाभ प्राप्त करने वाले तीन व्यक्तियों अब्दुल खलील, अब्दुल सलीम पुत्रगण जाफर व मजीदुन्निशा पत्नी स्व0 जाफर निवासीगण ग्राम मानीगढ़ा, परगना सादुल्लानगर, तहसील उतरौला, जनपद बलरामपुर तथा कूट रचित अभिलेख जारी करने एवं अभिलेखों के द्वारा विपक्षियों को लाभ पहुंचाने वाले तत्कालीन चकबन्दी अधिकारी बलरामपुर शिवमूरत सिंह, महेन्द्र गुप्ता पेशकार न्यायालय चकबन्दी, राम पुजारी संग्रह अनुसेवक के विरूद्ध बहुत गम्भीर धाराओं में कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बताते चलें कि जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने जनता दर्शन में चकबन्दी विभाग द्वारा फर्जी अभिलेखों के जरिए लाभ पहुंचाने की साक्ष्य सहित सूचना पर गिरोह के विरूद्ध जाचं के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व प्रदीप कुमार तथा अपर उपजिलाधिकारी बलरामपुर संतोष कुमार ओझा की अध्यक्षता में दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराया तो पता चला कि अविधिक व गलत कार्य में संलिप्त चकबन्दी अधिकारी बलरामपुर शिवमूरत सिंह कुशवाहा जो कि पदोन्नत होकर वर्तमान में बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी सिद्धार्थनगर के पद पर तैनात हैं, उनके पेशकार न्यायालय चकबन्दी बलरामपुर महेन्द्र कुमार गुप्ता व राजस्व अभिलेखागार में कार्यरत कर्मचारी राम पुजारी, संग्रह अनुसेवक सम्बद्ध राजस्व अभिलेखागार बस्ताबरदार द्वारा विपक्षी को वर्ष 1979 के एक प्रकरण में मूल पत्रावली में आदेश न होते हुए भी चकबन्दी अधिकारी ने कार्यालय का दुरूपयोग करते हुए मैनुअल आदेश जारी कर दिया तथा जारी किये गये आदेश को राजस्व परिषद की वेबसाइट पर भी अपलोड नहीं किया गया और अभिलेखागार से आदेश की फर्जी नकल भी जारी करा दी गई। डीएम द्वारा गठित टीम की जांच में चकबन्दी अधिकारी बलरामपुर शिवमूरत सिंह, महेन्द्र गुप्ता पेशकार न्यायालय चकबन्दी, राम पुजारी संग्रह अनुसेवक दोषी पाये गये। डीएम के आदेश पर फर्जी नकल जारी कराकर लाभ उठाने वाले तीन व्यक्तियों अब्दुल खलील, अब्दुल सलीम पुत्रगण जाफर व मजीदुन्निशा पत्नी स्व0 जाफर निवासीगण ग्राम मानीगढ़ा, परगना सादुल्लानगर, तहसील उतरौला, जनपद बलरामपुर तथा तत्कालीन चकबन्दी अधिकारी बलरामपुर शिवमूरत सिंह, महेन्द्र गुप्ता पेशकार न्यायालय चकबन्दी, राम पुजारी संग्रह अनुसेवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है और प्रकरण में तत्कालीन चकबन्दी अधिकारी बलरामपुर शिवमूरत सिंह के खिलाफ शासन को चार्जशीट भी भेजी जा रही है।
जिलाधिकारी सिंह ने बताया कि प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भी जांच कराई जा रही है, संलिप्त किसी भी व्यक्ति को कतई बख्शा नहीं जाएगा। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि कूट रचित काम करने वालों के विरूद्ध निश्चित ही कठोर कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुस्त विभागों पर योगी सरकार सख्त, बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए तय हुई नई डेडलाइन

यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…

8 hours ago

तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, रात में बदला फैसला; हड़ताल स्थगित, अब इन मुद्दों पर होगी बातचीत

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…

9 hours ago

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

11 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

12 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

12 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

12 hours ago