बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। ब्लाक नवाबगंज के गंगापुर गांव में भाजपा की ओर से कम्बल वितरण आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा पदाधिकारी ने निराश्रित एवं जरूरतमंद लोगों को कमल का वितरण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश पांडेय व विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत रूपईडीहा के अध्यक्ष डॉक्टर उमाशंकर वैश्य रहे। भाजपा मंडल मंत्री योगेश पांडेय के आवास पर आयोजित कम्बल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष ने सैकड़ों असहाय निराश्रित लोगों को कम्बल बांटे और अपने सम्बोधन में जिला अध्यक्ष ने कहा की गरीबों की मदद से मनुष्य के जीवन मे सुख की अनुभूति प्राप्त होती है। कम्बल वितरिण का प्रमुख उद्देश्य गरीबों व वंचितों की मदद करना है। नगर पंचायत अध्यक्ष रुपैडीहा डॉक्टर उमाशंकर वैश्य ने कहा कि यदि गरीब और निराश्रित लोगों की मदद करने का मौका मिले तो वह कभी पीछे नहीं रहते। इससे उनका आत्म संतुष्टि मिलती है और कार्यक्रम में जिला महामंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ उमाशंकर वैश्य, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवसागर गौतम, भीमसेन मिश्रा, अखिलेश यादव, अजय मिश्र, प्रहलाद वर्मा, सर्वेश मिश्र आदि ने अपने विचार रखे, इस अवसर पर मीडिया बन्धु अशोक पाठक, भुवन भास्कर वर्मा, शमशाद, आर के निराला एवं दर्जनों पत्रकार उपस्थित थे।
अमेरिकी एयरबेस के पास आतंकी साजिश का शक, सेना का बम निरोधक दस्ता पहुंचा; इलाका…
यूपी में AI-सेमीकंडक्टर हब की नई तैयारी, कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य ग्रेटर नोएडा…
भारी बारिश के बाद बिगड़े हालात, 500 से अधिक राहत शिविर सक्रिय भुवनेश्वर (राष्ट्र की…
यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…
बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…
भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…