जागरूकता के लिए निकल गई रैली

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 100 दिवसीय विशेष टीबी अभियान के तहत जन जागरूकता अभियान तेज किया गया है। गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बलरामपुर में 100 दिवसीय विशेष टीबी अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित सभी एएनएम को निर्देशित किया कि उच्च जोखिम समूह में रहने वाले सभी व्यक्तियों की स्क्रीनिंग आशाओं के माध्यम से करवाया जाए तथा प्रत्येक संभावित टीवी रोगी की बलगम या एक्स रे जांच करवाई करवाने के लिए निकटतम आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजना सुनिश्चित किया जाए तथा टीबी रोगी के पुष्टि होने के उपरांत उनके संपूर्ण इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। सीएमओ ने बताया कि जांच में यदि कोई मरीज टीबी से ग्रस्त निकलता है तो उस मरीज को सभी दवाइयां मुफ्त मिलेंगी, इसके अतिरिक्त इन मरीजों को निः क्षय पोषण योजना के तहत ₹1000 प्रति माह की दर से इलाज अवध में पोषण भत्ता भी देने का प्रावधान है। सीएमओ ने बताया कि सिर्फ खांसी ही टीवी का लक्षण नहीं होता है। टीवी के और भी लक्षण हो सकते हैं जैसे दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी आना , मुंह से खून आना, थकावट होना, सांस लेने में तकलीफ होना ,रात में पसीना आना, वजन कम होना, भूख न लगना ,बुखार होना, सीने में दर्द होना ,गर्दन में गिल्टी या गांठ होना भी टीवी का लक्षण हो सकता है। इस अवसर पर एक जागरूकता रैली भी निकली गई। मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अजय कुमार शुक्ला ,डॉ जावेद अख्तर, डॉ महेश गुप्ता, डॉ मोहसिन खान एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलरामपुर के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में खूनी संघर्ष! जमीन पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र यादव;…

3 hours ago

देवरिया के सभी थानों पर लगा थाना समाधान दिवस, 96 शिकायतें मिलीं, 9 का मौके पर निस्तारण

एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…

20 hours ago

सूरत से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर एक्ट का 50 हजार का इनामी बदमाश

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…

20 hours ago

छठ पर्व की तैयारियों का नपा अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…

20 hours ago

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू : डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

21 hours ago

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…

21 hours ago