स्वास्थ्य सेवाओं की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय समानता दल ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को सौंपा ज्ञापन

देवरिया में चिकित्सकों की कमी और स्थानांतरण नीति की समीक्षा की मांग

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा) राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर जनपद देवरिया की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष उठाया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार और चिकित्सकों की तैनाती को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन भी सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि जनपद देवरिया पहले से ही चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की कमी का सामना कर रहा है। ऐसे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के अधीक्षकों एवं प्रभारियों के बड़े पैमाने पर किए गए स्थानांतरणों से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

संजयदीप कुशवाहा ने कहा कि कई स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यप्रणाली बाधित हुई है, जिससे मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि हाल ही में किए गए स्थानांतरण आदेशों की उच्चस्तरीय समीक्षा कराई जाए और जनहित के प्रतिकूल स्थानांतरणों को निरस्त अथवा संशोधित किया जाए।

उन्होंने यह भी मांग की कि जनपद देवरिया में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्तियां सुनिश्चित की जाएं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जा सके।

उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और जनहित से जुड़े मुद्दों पर आवश्यक परीक्षण एवं उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

संजयदीप कुशवाहा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए और ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना समय की आवश्यकता है।

Karan Pandey

Recent Posts

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद यादव का भव्य स्वागत किया

दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण 2026 कार्यक्रम की समीक्षा बैठक को लेकर देवरिया पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष बरहज/देवरिया…

29 minutes ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टीचर्स ऑफ बिहार की अनूठी पहल, 3000 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाइन क्विज में लिया हिस्सा

सफल प्रतिभागियों को प्रदान किया गया निःशुल्क डिजिटल प्रमाणपत्र पटना (राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय योग…

35 minutes ago

कैंपियरगंज हत्याकांड का खुलासा: मामी की हत्या कर जेवरात लूटने वाली भांजी गिरफ्तार

तानों से नाराज होकर रची हत्या की साजिश, जंगल में ले जाकर चाकू से काटा…

1 hour ago

एआई और मशीन लर्निंग आधारित डेंगू पूर्वानुमान मॉडल विकसित, बीबीएयू के शोध को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के वैज्ञानिकों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)…

1 hour ago

गोरखपुर में तिहरा हत्याकांड: 16 वर्षीय छोटे भाई ने बड़े भाई, भाभी और मासूम बेटे की धारदार हथियार से की हत्या

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र में रविवार…

1 hour ago

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

2 days ago