कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान ‘जन सेवा से देश सेवा’ के तहत गुरुवार को मेडिकल कॉलेज/जिला संयुक्त चिकित्सालय पडरौना में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सांसद विजय कुमार दुबे एवं सदर/पडरौना विधायक मनीष जायसवाल ने किया। जनप्रतिनिधियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।सांसद विजय कुमार दुबे और विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। जरूरत के समय दिया गया रक्त किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।रक्तदान शिविर के बाद सांसद और विधायक ने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही चिकित्सालय में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।इसी क्रम में सीएचसी खड्डा में विधायक विवेकानंद पांडेय ने भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना तथा फल वितरित किए। सीएचसी हाटा में विधायक मोहन वर्मा ने मरीजों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और फल वितरित करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की भी जानकारी ली।कार्यक्रमों के दौरान जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।बताया गया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सहभागिता और जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को सेवा और सहयोग की भावना से जोड़ते हुए विकसित भारत@2047 के सामूहिक संकल्प में सहभागिता के लिए प्रेरित करना है।
सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…
चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…
काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…