संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रभा देवी शिक्षण संस्थान में तकनीकी शिक्षा और कर्मयोगियों के सम्मान का संगम देखने को मिला। प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने 50 कंप्यूटर से सुसज्जित अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया। वहीं ब्लूमिंग बड्स स्कूल खलीलाबाद के शताधिक वाहनों सहित विभिन्न मशीनों और उपकरणों का पूजन किया गया।
महाविद्यालय के कंप्यूटर लैब के उद्घाटन के दौरान सचिव/प्रबंधक पुष्पा चतुर्वेदी ने कहा कि बदलते तकनीकी दौर में विद्यार्थियों को कंप्यूटर और डिजिटल शिक्षा से जोड़ना जरूरी है। अत्याधुनिक संसाधनों से सुसज्जित यह लैब विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल को विकसित करने में सहायक होगी।
ब्लूमिंग बड्स स्कूल में पूजन समारोह का शुभारंभ विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच भगवान विश्वकर्मा के विधिवत पूजन-अर्चन से हुआ। विद्यालय की बस, वैन, कार और एंबुलेंस समेत 150 से अधिक वाहनों के साथ जनरेटर, डीजी सेट, कंप्यूटर सिस्टम, प्रिंटिंग मशीन, प्रयोगशाला उपकरण, प्रोजेक्टर, सीसीटीवी और एसी प्लांट की भी पूजा की गई।
संस्थान की परंपरा के तहत ड्राइवर और कंडक्टर समेत विद्यालय के कर्मयोगियों को तिलक और माला पहनाकर उपहार भेंट किए गए। इस दौरान विद्यालय परिसर भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से गूंज उठा।
प्रभावती सुपर केयर हॉस्पिटल, विधियानी में भी जयंती पर विभिन्न चिकित्सा उपकरणों और मशीनों का पूजन हुआ। सीटी स्कैन, एमआरआई, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, फिजियोथेरेपी मशीन, प्रयोगशाला उपकरण, जनरेटर, सर्वो स्टेबलाइजर और एंबुलेंस की पूजा के साथ तकनीशियनों, ऑपरेटरों और अन्य कर्मयोगियों का सम्मान किया गया।
श्रीमती चतुर्वेदी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा कौशल और परिश्रम के प्रतीक हैं। संस्थान के ड्राइवर-कंडक्टर बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनका सम्मान संस्थान की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रमोद कुमार त्रिपाठी, विद्यालय कोऑर्डिनेटर विजय कुमार राय, रवि प्रताप सिंह, राजेश कुमार पांडे, धीरेंद्र पांडे, प्रधानाचार्य शैलेश त्रिपाठी, प्रधानाचार्य अनूप विश्वकर्मा, अमरीन निशा, डॉ. मीना सिंह, नागेंद्र सिंह, डॉ. के.एम. त्रिपाठी, डॉ. अमरनाथ पांडे, डॉ. रमेश कुमार, विवेकानंद शुक्ला, विनोद मिश्रा, अरुण त्रिपाठी, ओम प्रकाश मिश्रा, नेहा राय, प्रीति मिश्रा, सोनी मौर्य, मनीष त्रिपाठी, मनोरमा सहित विद्यालय एवं संस्थान परिवार के सदस्य मौजूद रहे। अंत में सभी को भोजन-प्रसाद कराया गया।
सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…
चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…
काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…