चार्ज अधिकारियों, तकनीकी सहायकों व जनगणना लिपिकों को जनसंख्या गणना की प्रक्रिया का दिया प्रशिक्षण
महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)।जनगणना- 2027 के द्वितीय चरण जनसंख्या गणना को सफल और सुचारू ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य से जुड़े सभी चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे। जिला जनगणना प्रभारी अम्बिका मौर्य ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनसंख्या गणना की प्रक्रिया, कार्यों के संचालन और निर्धारित दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान जनसंख्या गणना के द्वितीय चरण में की जाने वाली तैयारियों और कार्यों की क्रमवार जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बताया गया कि जनगणना कार्य के प्रत्येक चरण में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए सूचनाओं का सही और व्यवस्थित तरीके से संकलन एवं दर्ज किया जाना आवश्यक है। कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न हो, इसके लिए आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने पर जोर दिया गया।
इस दौरान विशेष रूप से जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली पोर्टल पर किए जाने वाले कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया। चार्ज में तैनात तकनीकी सहायकों एवं जनगणना लिपिकों को पोर्टल पर विभिन्न कार्यों को संपादित करने की चरणबद्ध प्रक्रिया समझाई गई। पोर्टल पर आवश्यक जानकारी दर्ज करने, संबंधित कार्यों को आगे बढ़ाने तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप कार्य संपादित करने की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में पोर्टल के विभिन्न कार्यों को व्यवहारिक रूप से समझाते हुए तकनीकी सहायकों और जनगणना लिपिकों की ओर से पूछे गए सवालों का समाधान किया गया। कार्य के दौरान आने वाली तकनीकी एवं प्रक्रियागत समस्याओं को दूर करने के तरीके भी बताए गए, जिससे कर्मचारी आगामी चरण में पोर्टल पर कार्य करते समय किसी तरह की परेशानी से बच सकें।
जिला जनगणना प्रभारी अम्बिका मौर्य ने जनगणना कार्य की महत्ता को देखते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने को कहा। उन्होंने सूचनाओं की शुद्धता, कार्य में सावधानी और निर्धारित दिशा-निर्देशों के पालन को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर कार्यों की निगरानी करते हुए आवश्यक समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।
प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनसंख्या गणना के आगामी चरण के लिए तकनीकी और प्रक्रियागत रूप से तैयार किया गया, ताकि जनगणना -2027 का द्वितीय चरण जिले में व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा सके।
सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…
चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…
काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…