देवरिया में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों में देवरिया के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई मोटरसाइकिलें भी शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, बरियारपुर थाना क्षेत्र के चकरवा धूस उर्फ पनसरही निवासी विवेकानन्द द्विवेदी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 19 सितंबर 2026 को वह अपने पिता की दवा लेने तिलक रोड स्थित अजय फार्मा पर गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल दुकान के सामने खड़ी की थी। दवा लेकर लौटने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। मामले में कोतवाली थाने पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।

इसी क्रम में 3 नवंबर को कोतवाली पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने चीनी मिल ग्राउंड के किनारे से बिहार के सिवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के मिसकढ़ी निवासी मुहम्मद अफ्फान उर्फ मासूम (24) को गिरफ्तार किया। पूछताछ और बरामद वाहनों के सत्यापन में पांच मोटरसाइकिलें चोरी की पाई गईं। इनमें एक मोटरसाइकिल कोतवाली में दर्ज मुकदमे, दूसरी सलेमपुर थाने के मुकदमे और तीसरी रामपुर कारखाना थाने में दर्ज चोरी के मामले से संबंधित मिली।

बरामद मोटरसाइकिलों में दो स्प्लेंडर प्लस, एक हीरो एचएफ डीलक्स सहित अन्य दो मोटरसाइकिलें शामिल हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) और 317(5) की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय, उपनिरीक्षक सुशील कुमार चौरसिया, अखिलेश कुमार, विकास विश्वकर्मा, इन्तखाब आलम सहित कोतवाली और एंटी थेफ्ट टीम के कुल 12 पुलिसकर्मी शामिल रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

रोजगार मेले में 785 युवाओं को मिली नौकरी, 20 से अधिक कंपनियों ने किया चयन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के…

1 hour ago

घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कोल्हुई थाना क्षेत्र के बेलवा बुजुर्ग गांव के टोला भरवलिया में…

1 hour ago

घुघली-शिकारपुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। घुघली-शिकारपुर मार्ग पर रात बरवा खुर्द गांव के पास दो बाइकों…

1 hour ago

बरहज रेलवे स्टेशन की बदहाली पर कांग्रेस का धरना, मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा जेल भरो आंदोलन : रविप्रताप सिंह

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कभी ब्रिटिश शासनकाल में व्यापार के प्रमुख केंद्र के रूप में…

1 hour ago

शिक्षिका गुंजन यादव के निधन से शिक्षा जगत में शोक, क्षेत्र में पसरा मातम

लंबी बीमारी के बाद मेंदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस, प्राथमिक विद्यालय एकइल नंबर-3 में…

1 hour ago

कसया बस अड्डे पर दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 96 लोगों का पंजीकरण

एचआईवी के साथ हेपेटाइटिस-सी, टीबी, एसटीआई और आंखों की हुई जांच, चालक-परिचालकों को किया गया…

2 hours ago