सुरौली में ₹4,500 और गौरीबाजार में ₹25,000 की धनराशि कराई गई वापस
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत देवरिया पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में साइबर ठगी के पीड़ितों को कुल 29,500 रुपये वापस कराए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में थाना सुरौली और थाना गौरीबाजार की साइबर पुलिस टीमों ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए ठगी की पूरी धनराशि पीड़ितों के खातों में वापस कराई।
पहले मामले में थाना सुरौली क्षेत्र के भटजमुआव निवासी ब्रह्म प्रकाश पाण्डेय ने साइबर ठगी के संबंध में 23 जून 2026 को NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद सुरौली साइबर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम होल्ड कराई। इसके बाद मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल (MRM) पोर्टल के माध्यम से विधिक प्रक्रिया पूरी कर 4,500 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अविनाश मौर्य, उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, कांस्टेबल इमरान अंसारी और महिला कांस्टेबल शालिनी मिश्रा शामिल रहीं।
दूसरे मामले में थाना गौरीबाजार क्षेत्र के लबकनी निवासी प्रदीप कुमार मौर्य पुत्र बैद्यनाथ मौर्य ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच के बाद गौरीबाजार साइबर पुलिस टीम ने संबंधित बैंक एवं वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित कर 25,000 रुपये की धनराशि वापस कराई। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शुभम पाठक, महिला कांस्टेबल सरिता दूबे और रिजर्व महिला कांस्टेबल समीक्षा मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
धनराशि वापस मिलने पर दोनों पीड़ितों ने पुलिस टीमों के प्रति आभार जताया। देवरिया पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही किसी अनजान व्यक्ति से ओटीपी, यूपीआई पिन और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। पुलिस ने कहा कि समय रहते शिकायत दर्ज कराने से ठगी की रकम को होल्ड कराने और वापस दिलाने की संभावना बढ़ जाती है।
22 स्टालों पर दीपावली से जुड़े उत्पादों की धूम, छह नवंबर को विकास भवन में…
मऊ(राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशों के क्रम में जिला गंगा समिति, मऊ…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में संचालित राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के…
अजीत कुमार पाण्डेय गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ,…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…