साइबर ठगी के 97 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को राहत देते हुए उसके खाते से ठगी गई 97 हजार रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस के प्रति आभार जताया।पुलिस के अनुसार, 6 मार्च 2026 को भटनी थाना क्षेत्र के चौरिया निवासी बाबर अली ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात साइबर ठग ने धोखाधड़ी कर उनके खाते से 97 हजार रुपये निकाल लिए हैं। सूचना मिलने के बाद साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम को होल्ड कराया और आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी।पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अभियान के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में थाना भटनी की साइबर टीम ने कार्रवाई की।कार्रवाई करने वाली टीम में साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेश कुमार, मुख्य आरक्षी रामगोपाल सिंह, आरक्षी प्रदीप यादव और आरक्षी चन्दन सिंह यादव शामिल रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से छात्रों और नागरिकों का सर्वांगीण विकास संभव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक संस्था रविदास समाज कल्याण सेवा संस्थान, भैंसाहा के तत्वावधान में…

1 hour ago

महिला सफाई मित्र ने नगर विकास मंत्री का किया आत्मीय स्वागत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मऊ में स्वच्छता…

1 hour ago

सदर तहसील में आयुष्मान कार्ड शिविर, 50 लाभार्थियों के बने कार्ड

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर शून्य गरीबी में चिन्हित पंजीकृत निर्माण श्रमिक…

2 hours ago

दलित बस्ती क़ी जर्ज़र सड़क पर चलने को मजबूर ग्रामीण

खण्ड विकास अधिकारी को सौपा ज्ञापन बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित बस्ती…

2 hours ago

पिस्टल से खेलना पड़ा भारी, दोस्त के सिर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज में मौत

समरधीरा चौराहे पर अंडे की दुकान में चार दोस्त कर रहे थे पार्टी, हथियार में…

2 hours ago

ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा

लीलकर में रास्ता निर्माण, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र समेत कई मामलों पर हुई सुनवाई…

2 hours ago