लीलकर में रास्ता निर्माण, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र समेत कई मामलों पर हुई सुनवाई
बलिया (राष्ट्र की परम्परा )
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गांवों में विकास कार्यों को गति देने और ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए आयोजित की जा रही ग्राम चौपाल के क्रम में शुक्रवार को विकासखंड नवानगर के हरदिया और लीलकर गांव में जन चौपाल का आयोजन किया गया। लीलकर में ग्राम चौपाल पंचायत सचिवालय परिसर में आयोजित हुई। चौपाल में ग्राम विकास अधिकारी दिवाकर सिंह, नाबार्ड के कर्मचारी अनिल कुमार, ग्राम प्रधान मुनेन्द्र कुमार सहित ग्राम सभा के दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और जरूरतों को अधिकारियों के समक्ष रखा।चौपाल में रास्ता निर्माण से संबंधित एक आवेदन प्राप्त हुआ। इसके अलावा चार राशन कार्ड तथा जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भी ग्रामीणों ने आवेदन दिए। ग्राम विकास अधिकारी दिवाकर सिंह ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मामलों के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर एक सप्ताह के अंदर निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा।ग्रामीणों ने गांव में रास्ते की साफ-सफाई से जुड़ी समस्या भी उठाई। इस पर ग्राम विकास अधिकारी ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई और साफ-सफाई कराने का आश्वासन दिया।ग्रामीणों ने चौपाल के माध्यम से अपनी समस्याएं सीधे रखने और उनके समाधान का भरोसा मिलने पर संतोष जताया। हालांकि बलिया से आने वाले निर्धारित नोडल अधिकारी चौपाल में उपस्थित नहीं हो सके।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक संस्था रविदास समाज कल्याण सेवा संस्थान, भैंसाहा के तत्वावधान में…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मऊ में स्वच्छता…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर शून्य गरीबी में चिन्हित पंजीकृत निर्माण श्रमिक…
खण्ड विकास अधिकारी को सौपा ज्ञापन बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित बस्ती…
समरधीरा चौराहे पर अंडे की दुकान में चार दोस्त कर रहे थे पार्टी, हथियार में…