पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत की वजह स्पष्ट करने में जुटी
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। कैसरगंज थाना क्षेत्र के बरखुरद्वारापुर स्थित एसआर मैरिज लॉन के सामने मिंटू ब्रेकफील्ड की ओर जाने वाले मार्ग किनारे मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की।मृतक की पहचान जीवन लाल उर्फ बबलू (35) पुत्र पुत्ती लाल, निवासी बरखुरद्वारापुर के रूप में हुई है। मृतक के पिता के अनुसार, सोमवार को ससुराल पक्ष के लोग मृतक की पत्नी को अपने साथ ले जा रहे थे। इस दौरान कथित रूप से जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात सामने आई है। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, हालांकि युवक की मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम और पुलिस क्षेत्राधिकारी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बहराइच स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया।पुलिस क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव और थाना प्रभारी राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक संस्था रविदास समाज कल्याण सेवा संस्थान, भैंसाहा के तत्वावधान में…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मऊ में स्वच्छता…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर शून्य गरीबी में चिन्हित पंजीकृत निर्माण श्रमिक…
खण्ड विकास अधिकारी को सौपा ज्ञापन बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित बस्ती…
समरधीरा चौराहे पर अंडे की दुकान में चार दोस्त कर रहे थे पार्टी, हथियार में…