मैन ऑफ द मैच अनुज सिंह रहे
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) बाबा राघव दास क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को सहोदरा देवी क्रिकेट एकेडमी सलेमपुर व तारकेश्वर एकेडमी बरहज के बीच 30 , 30 ओवर का मैच खेला गया जिसमें, पहले बल्लेबाजी करते हुए सुहदोरा एकेडमी सलेमपुर ने 152 रन बनाए। जिसमे इसान ने 22 रन, प्रतिक ने 21, गगन ने 18 रन बनाए।
वही तारकेश्वर एकेडमी की तरफ से कुश ने तीन व शिवम, हसन ने दो-दो विकेट लिया।
बैटिंग करते हुए तारकेश्वर एकेडमी ने 153 रनों का पीछा करते हुए केवल 151 रन ही बना सका। जिसमें लवपाल ने 43और शिवम ने 27 रन बनाए गेंदबाजी करते हुए सलेमपुर की तरफ से अनुज ने तीन, गगन, नैतिक ने एक,एक विकेट लिए मैन ऑफ द मैच अनुज सिंह रहे ।
मैच का उद्घाटन नायब तहसीलदार रविंद्र मौर्य एवं पूर्व नपा अध्यक्ष अजीत जायसवाल ने किया।
इस दौरान शैलेंद्र प्रताप सिंह ,ज्ञान चंद्र, मुरारी, तारकेश्वर आदि मौजूद रहे।
