
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के जरिए जरूरतमंदों दे रहे हैं बेहतर इलाज

निशुल्क बस चलवा कर सफर करने वालों को दिया सहारा
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जिले के संजय तिवारी समाज सेवियों के लिए उदाहरण बन गये है। जरुरत मंदों को आवागमन का साधन व बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने न केवल ग्रामीण इलाकों से जिला मुख्यालय तक निशुल्क बस सेवा की शुरुआत की है बल्कि जगह जगह स्वास्थ्य शिविर की लगवाया है। जहां जरूरत मंद लोगों का योग्य चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क इलाज हो रहा है और मुफ्त में जांच के साथ दवायें भी मिल रही है। उनके द्वारा चलवायीं जा रही सभी बसें एसी है और उसमें टिकट का कोई पैसा नहीं लगता है।संजय की यह पहल समाज सेवा का ढोंग करने वालों के लिए नजीर बन गई है।
देवरिया जिले के रूद्रपुर तहसील क्षेत्र के रनिहवां गांव निवासी संजय तिवारी के पिता सुरेश तिवारी रूद्रपुर व बरहज विधानसभा क्षेत्रों से विधायक रहे चुके हैं। उनकी गिनती प्रदेश के ईमानदार विधायकों में होती थी। संजय तिवारी का पूना में बड़ा कारोबार है। जिसमें उन्होंने जिले के सैंकड़ों बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया है। उनके साथ काम करने वाले लोगों की मानें तो सभी को अच्छा वेतन व बेहतर सुविधा मिलती है। गांव पर संजय तिवारी एक विद्यालय भी चलाते हैं। जहां स्नातकोत्तर तक गरीबों को मुफ्त में शिक्षा मिलती है।
संजय तिवारी ने बताया कि उनसे किसी की परेशानी देखी नहीं जाती है। जनता के दुख से वह दुखी होते हैं और जनता के सुख से वह सुखी होते हैं। जिले के पिछड़े इलाकों देवरिया आने के लिए साधन की दिक्कत और मंहगा किराया की वजह से लोगों की परेशानी देख कर उन्होंने यह समस्या दूर करने की ठान ली। उन्होंने भागलपुर, बरहज, पैना, कपरवार, बरांव चौराहे से देवरिया तक निशुल्क बस सेवा शुरू कराई । जिसमें बिना भेदभाव के सभी लोग निशुल्क देवरिया तक की यात्रा करते हैं।
इसी तरह स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को देखते हुए भी उन्होंने जगह-जगह स्वास्थ्य शिविर लगाया है। जिसमें लखनऊ व दिल्ली के योग्य व अनुभवी चिकित्सकों द्वारा लोगों को बेहतर इलाज मिल रहा है। यह सेवा भी निशुल्क है। यहां मरीजों के हर रोग की जांच होती है और मुफ्त में दवा भी मिलती है। संजय ने बताया कि अब उनका जोर खेती पर होगा। वह जरूरतमंद किसानों को खेती से संबंधित सुविधा भी निशुल्क उपलब्ध कराएंगे। ताकि लोगों को रोजगार मिल सके।
संजय तिवारी बरहज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट के दावेदार भी है। उनका कहना है कि इस सेवा का चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। जब तक मैं जिंदा रहूंगा यह सेवा चलती रहेगी। उनके इस कदम की जिले भर में खूब चर्चा हो रही है। बुधवार को इस कड़ी में उन्होंने बरांव से देवरिया तक बस की शुरुआत की। इस मौके पर आयोजित समारोह में उन्होंने कहा की “सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया” हमारा नारा है। उन्होंने कहा कि अगर भगवान ने आपको सक्षम बनाया है तो जरूरतमंद लोगों की सेवा से पीछे नहीं हटना चाहिए।
