सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा )। मैनापुर मोड़ से सिवान की ओर जाने वाले रास्ते पर काली जी के मंदिर के पास स्थित एक मकान में चोरी और आगजनी की घटना सामने आई है। मकान मालिक फिरोज अंसारी के अनुसार, रात के समय अज्ञात लोगों ने उनके घर को निशाना बनाया। आरोप है कि घर से सामान चोरी करने के साथ ही आग भी लगा दी गई। जानकारी के अनुसार, मकान में पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इस बार चोरों ने घर में रखी कुर्सी, पाइप, गीजर और जनरेटर का हैंडल सहित अन्य सामान उठा लिया। आरोप है कि चोरों ने जनरेटर में भी आग लगाने की कोशिश की। घर में आग लगाए जाने से नुकसान की आशंका जताई जा रही है। लगातार चोरी की घटनाओं से मकान मालिक की चिंता बढ़ गई है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को लेकर चिंता है।फिलहाल घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत की है
