देर रात के करीब हुआ हादसा, पुलिस और अग्निशमन टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू
क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार की बाइट
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के भटनी थाना क्षेत्र के नोनापार गांव में बुधवार देर रात एक झोपड़ी में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। गंभीर हालत में महिला को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब डेढ़ बजे नोनापार गांव में एक झोपड़ी में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद झुलसे लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भटनी ले जाया गया।अस्पताल में चिकित्सकों ने जितेंद्र पुत्र लालचंद्र (32), बालकिशन पुत्र अदालत तथा जितेंद्र की तीन वर्षीय पुत्री शनि को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जितेंद्र की पत्नी लीला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया।घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार, मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार ने भी घटना के संबंध में जानकारी दी।
