Thursday, June 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेश की प्राकृतिक संपदा को बर्बाद करने में लगी है भाजपा: दीनदयाल...

देश की प्राकृतिक संपदा को बर्बाद करने में लगी है भाजपा: दीनदयाल यादव

अंडमान में भूमि आवंटन के विरोध में कांग्रेसियों ने बनाई हस्ताक्षर अभियान की रणनीति

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष मनीष रजक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में प्रस्तावित परियोजनाओं और भूमि आवंटन के विरोध में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने की रणनीति तैयार की। यह अभियान कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर चलाया जा रहा है।

बैठक को संबोधित करते हुए सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल यादव ने भाजपा सरकार पर देश की प्राकृतिक संपदा को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से इस मुद्दे का विरोध करेगा और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागरण अभियान चलाएगा।

जिला उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता के हितों की बजाय बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण की रक्षा के लिए जनता को जागरूक करना आवश्यक है।

ब्लॉक अध्यक्ष मनीष रजक ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने के लिए 15 जून तक पूरे सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के पक्ष में जोड़ा जाएगा।

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि प्रकृति और जंगलों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए अंतिम दम तक संघर्ष करेंगे।

बैठक को इस्लाम खान, बदरे आलम, एम. ए. खान, डॉ. याहिया अंजुम, चुन्नू श्रीवास्तव, रोहित यादव, अब्दुल कादिर, जियाउद्दीन, राज पटवा और राधे किशुन सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments