Saturday, August 1, 2026
HomeNewsbeatकपिलवस्तु को मिली नई पहचान, लाइट एंड साउंड शो का हुआ शुभारंभ

कपिलवस्तु को मिली नई पहचान, लाइट एंड साउंड शो का हुआ शुभारंभ

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को सिद्धार्थनगर जनपद के कपिलवस्तु स्तूप पहुंचकर नव विकसित लाइट एंड साउंड शो तथा विपश्यना पार्क का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यटन सुविधा केंद्र पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया।कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्यामधनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कविता शाह तथा मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री ने कपिलवस्तु स्तूप पर गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली, विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलापट्ट का अनावरण किया तथा बौद्ध भिक्षुओं से संवाद करने के बाद स्तूप की परिक्रमा भी की।इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने विपश्यना पार्क का उद्घाटन किया और पर्यटन सुविधा केंद्र पर विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी विभाग की ओर से गोदभराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जबकि शिवपति इंटर कॉलेज की छात्राओं ने कपिलवस्तु गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर काला नमक चावल तथा भगवान गौतम बुद्ध पर आधारित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि वर्ष 2017 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए व्यापक विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के माध्यम से भी विकास परियोजनाओं को गति मिली है। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से करोड़ों लोगों को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में अग्रणी राज्यों में शामिल है।सांसद जगदंबिका पाल ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश में ऊर्जा क्षेत्र को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि कपिलवस्तु भगवान गौतम बुद्ध की तपोभूमि है और यहां पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने जनपद की विभिन्न विकास परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने का भी आग्रह किया।विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि कपिलवस्तु स्तूप पर लाइट एंड साउंड शो तथा विपश्यना पार्क का निर्माण जनपद के पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा कि यह परियोजना सिद्धार्थनगर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी तथा बौद्ध पर्यटन को नई गति प्रदान करेगी।कार्यक्रम के अंत में पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए.के. सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष गोविंद माधव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विक्रम सिंह, सांसद प्रतिनिधि एस.पी. अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments