Sunday, July 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएक पेड़ माँ के नाम अभियान: देवरिया के बालू छापर में वृहद...

एक पेड़ माँ के नाम अभियान: देवरिया के बालू छापर में वृहद पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में चल रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत रविवार को नगर पालिका परिषद गौरा बरहज द्वारा बालू छापर स्थित पोखरे के समीप वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण ही मानव जीवन का संरक्षण है। वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि शुद्ध वायु, जल संरक्षण, जैव विविधता और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने लोगों से अपनी माँ और धरती माँ के सम्मान में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। नगर पालिका के कर्मचारियों एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। सभी प्रतिभागियों ने पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करने का संकल्प भी लिया है।

नगर पालिका परिषद गौरा बरहज ने बताया कि स्वच्छ, सुंदर एवं हरित नगर के निर्माण के उद्देश्य से पार्कों, सार्वजनिक स्थलों, सड़क किनारों और जलाशयों के आसपास लगातार पौधरोपण किया जा रहा है। इससे हरित क्षेत्र का विस्तार होने के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन और नगर की सुंदरता में भी वृद्धि होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments