लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के वैज्ञानिकों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग आधारित एक उन्नत डेंगू पूर्वानुमान मॉडल विकसित किया है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। यह शोध स्प्रिंगर नेचर की प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पत्रिका Discover Public Health में प्रकाशित हुआ है।
बीबीएयू के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के डॉ. युसुफ़ अख़्तर और सांख्यिकी विभाग के डॉ. सुभाष कुमार यादव द्वारा किए गए इस अध्ययन में भारत के विभिन्न राज्यों में डेंगू के प्रसार और मृत्यु दर का पूर्वानुमान लगाने के लिए आधुनिक एआई और मशीन लर्निंग तकनीकों का उपयोग किया गया है।
शोधकर्ताओं ने वर्ष 2017 से 2024 तक के डेंगू मामलों और मृत्यु दर के आंकड़ों का विश्लेषण करते हुए पांच प्रमुख पूर्वानुमान मॉडलों—नैव विधि, सरल घातांकीय स्मूदिंग (SES), ऑटो-रिग्रेसिव इंटीग्रेटेड मूविंग एवरेज (ARIMA), रैखिक प्रतिगमन (LR) और सपोर्ट वेक्टर रिग्रेशन (SVR)—का परीक्षण किया।
अध्ययन की विशेषता यह रही कि प्रत्येक राज्य के लिए अलग-अलग सर्वश्रेष्ठ मॉडल का चयन किया गया, जिससे स्थानीय महामारी विज्ञान स्थितियों के अनुरूप अधिक सटीक पूर्वानुमान संभव हो सका।
शोध के अनुसार उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब और महाराष्ट्र में वर्ष 2025 के दौरान डेंगू मामलों और मृत्यु दर में वृद्धि की संभावना है। वहीं, केरल में डेंगू का केस फेटेलिटी रेट (CFR) देश में सबसे अधिक पाया गया, जो स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पतालों की तैयारियों की समीक्षा की आवश्यकता को दर्शाता है।
शोधकर्ताओं का मानना है कि यह अध्ययन केवल डेंगू पूर्वानुमान तक सीमित नहीं है, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य नीति निर्माण, संसाधन आवंटन, वेक्टर नियंत्रण अभियान और आपदा प्रबंधन रणनीतियों के लिए भी महत्वपूर्ण वैज्ञानिक आधार प्रदान करता है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने इस उपलब्धि पर शोध दल को बधाई देते हुए इसे विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। कार्यक्रम के दौरान विभाग के शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने भी शोधकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।
दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण 2026 कार्यक्रम की समीक्षा बैठक को लेकर देवरिया पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष बरहज/देवरिया…
सफल प्रतिभागियों को प्रदान किया गया निःशुल्क डिजिटल प्रमाणपत्र पटना (राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय योग…
देवरिया में चिकित्सकों की कमी और स्थानांतरण नीति की समीक्षा की मांग लखनऊ (राष्ट्र की…
तानों से नाराज होकर रची हत्या की साजिश, जंगल में ले जाकर चाकू से काटा…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र में रविवार…
गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…