बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बरठा चौराहे से युवा जोश संगठन द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष एवं आश्रम के पीठाधीश्वर ॴजनेय दास महाराज एवं समाजसेवी श्याम सुंदर जायसवाल द्वारा तिरंगा झंडा दिखाकर रवाना किया गया। युवा जोश संगठन के अध्यक्ष अमित पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में दो पहिया चार पहिया वाहन से युवा साथी तिरंगा यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। तिरंगा यात्रा बरठा चौराहे से होकर मईल चौराहा, शहीद स्मारक पैना को नमन करते हुए काफिला बरहज की ओर निकल पड़ा। बरहज पहुँचकर अनंत पीठ आश्रम बरहज में स्थित अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की समाधि को नमन करते हुए इस तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।
इस अवसर पर युवा जोश के पदाधिकारी द्वारा आश्रम पीठाधीश्वर ॴजनेय दास महाराज, पुलिस उप निरीक्षक, शुभम पाठक, संतोष यादव ,एवं शिक्षक राम श्रृंगार पांडेय को स्मृति चिन्ह देकर आश्रम परिसर में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सफलता के लिए अमित पांडेय ने अपने युवा साथियों के प्रति एवं संगठन के लोगों के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त की, तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में थाना मईल एवं थाना बरहज का पूर्ण सहयोग रहा। थाना बरहज से उप निरीक्षक शुभम पाठक, संतोष यादव, सिपाही कन्हैया प्रताप, अभिषेक कुमार, राजन सिंह, पवन मद्धेशिया, सहित अन्य पुलिस के जवान तिरंगा यात्रा में अपना सहयोग प्रदान किये।
यात्रा के दौरान चंदन, अभय पांडे, विनय मिश्रा, मानस मिश्रा, अनुपम मिश्रा, सुजीत पांडे सहित तमाम युवा साथी मौजूद रहे।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थाना फरेंदा क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, खजूरिया में सोमवार…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक…
NH-80 पर मौत की रफ्तार: नई बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत ग्रामीणों ने…
✍️ नवनीत मिश्र भारतीय संस्कृति में समय-चक्र को अत्यंत सूक्ष्मता और वैज्ञानिक दृष्टि से समझा…
भारत में युवाओं की बड़ी आबादी को लंबे समय से “डेमोग्राफिक डिविडेंड” के रूप में…
देवरिया/बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत के संविधान निर्माता B. R. Ambedkar की 135वीं जयंती की…