नेपाल में 32.70 लाख रुपए के मोबाइल फोन बरामद

अवैध तस्करी के जरिए भारत से नेपाल लाया गया था मोबाइल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मित्र राष्ट्र नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल की गश्ती टीम ने मुखबिर की सूचना पर नवलपरासी क्षेत्र के सरावल गांव पालिका के समीप से बड़ी संख्या में एप्पल आईफोन व एंड्रॉयड पोको मोबाइल और एक भारतीय नंबर प्लेट की बाइक को बरामद किया है। पुलिस ने सभी सामानों को कब्जे में लेकर महेशपुर भंसार कार्यालय को सुपुर्द कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
सशस्त्र प्रहरी बल के डीएसपी यज्ञमान सऊद ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिला कि अनाधिकृत रूप से भारतीय सीमा क्षेत्र से बड़ी संख्या में विभिन्न ब्रांड के मोबाइल फोन नेपाल राष्ट्र में लाई जा रही है। इसी सूचना के आधार पर सशस्त्र प्रहरी बल के विशेष पेट्रोलिंग टीम ने नवलपरासी क्षेत्र के सरावल गांव पालिका के समीप चेकिंग के दौरान विभिन्न ब्रांड और अनेकों मॉडल के मल्टीमीडिया हैंडसेट 40 पीस एप्पल आईफोन व 48 पीस एंड्रॉयड पोको मोबाइल फोन और एक भारतीय नंबर प्लेट की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। मौके का फायदा उठाकर तस्कर भागने में सफल रहा। पुलिस ने सभी सामानों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए महेशपुर भंसार कार्यालय को सुपुर्द कर दिया है। बरामद मोबाइल फोन और बाइक की कुल कीमत लगभग 32 लाख 70 हजार रुपये बताया जा रहा है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

प्रधान बनने का सपना, लेकिन पहले जांच लें ये 5 चीजें; बदल सकता है पूरा चुनावी गणित

यूपी पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण से पहले पांच चीजें बदल सकती हैं चुनावी गणितपरिसीमन, मतदाता…

2 minutes ago

गरीब बनना भी आसान नहीं साहब, पहले करोड़पति बनना पड़ता है!

जब करोड़पति को भिखारी बनने का शौक चढ़े! व्यंग्यकार : संजय एम. तराणेकर वाह रे…

24 minutes ago

बुध के नक्षत्र परिवर्तन से सप्ताह में हलचल, धन-करियर और प्रेम पर दिखेगा असर

21 से 27 सितंबर 2026 साप्ताहिक राशिफल: बुध-शुक्र का राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिल…

49 minutes ago

सुबह होते ही एक्शन में देवरिया पुलिस, अपराधियों पर पैनी नजर से जनता को सुरक्षा का भरोसा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में सुबह के समय आमजन की सुरक्षा और अपराधियों पर…

1 hour ago

डीजे जब्ती से भड़की भीड़, सांसद की गाड़ी घिरी और टूट गया शीशा

गणेश विसर्जन जुलूस में डीजे जब्ती पर बवाल, सांसद की गाड़ी पर पथरावभीड़ ने वाहन…

1 hour ago