डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम बाल संस्कारशाला की मनी पाँचवी वर्षगांठ

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l अपार्टमेंट शिक्षा के अंतर्गत डॉ एपीजे अब्दुल कलाम बाल संस्कारशाला का पांचवा वर्षगांठ मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत के प्रांत संघ चालक डॉक्टर महेंद्र अग्रवाल, विभाग प्रचारक डॉक्टर अजय, जिला प्रचारक मनीष और सेवा भारती के प्रांत मंत्री डॉ आलोक श्रीवास्तव, आनंद जालान महानगर अध्यक्ष ने माता सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर पुष्प व अर्पित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बच्चों ने देशभक्ति गीत डांस , बच्चों ने भगवान श्री कृष्णा, राम के बाल लीला पर सुंदर मनमोहक डांस प्रस्तुत किया। साल भर चलने वाले पाठ्यक्रम के अनुसार बच्चों के बीच में कंपटीशन और समूह शक्ति समूह के साथ मिलकर काम करने का सुंदर चित्र देखने को मिलता है, बच्चों को प्रथम द्वितीय तिथि पुरस्कार वितरण किया गया।

डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम बाल संस्कारशाला की संयोजक डॉक्टर रुचिका अग्रवाल ने इस पाठशाला के प्रारंभ करने का उद्देश्य बताया हम जहां गरीबों के बीच में सेवा का काम कर रहे हैं और उनके बच्चों को पाठशाला ज्ञान की शिक्षा दे रहे हैं, वही जैसे उच्च वर्ग के बच्चे जो पश्चात संस्कृत आधारित विद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं और भारतीय संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं, उन बच्चों के बीच में भारतीय संस्कृति बनी रहे। वह जाने की भारत कितना महान है भारतीय ज्ञान शिक्षा कितनी महान है। योग , वंदना सुबह उठकर प्रातः स्मरण इत्यादि कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति से अवगत कराया जाता है ताकि उनके अंदर हिंदुत्व भाव जागे और समूह में शक्ति का भाव जागे। इस उद्देश्य से यह कार्य 5 वर्षों से चल रहा है। इस केंद्र की शिक्षक कंचन, सरिता,शिवांगी हैं जो विगत निश्चित पाठ्यक्रम के अनुसार कार्य कर रही हैं। डॉक्टर महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इससे बच्चों में समूह शक्ति और सृजन शक्ति का भाव जागृत हो रहा है। विभाग प्रचारक अजय ने बताया कि की बच्चों में बचपन से ही जब जैसी शिक्षा जागृत होती है उसी अनुसार बच्चों का स्वरूप बनता है, मिट्टी को कुम्हार लाता है और उसको विभिन्न विभिन्न आकृति बनाकर बेचता है उसी प्रकार अगर बचपन में ही बच्चों को उच्च भारतीय संस्कृति की शिक्षा और ज्ञानवां शिक्षा दी जाए तो बच्चे डॉक्टर, साइंटिस्ट और बड़े विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हुए भारतीय संस्कृति को आगे ले जाएंगे।
कार्यक्रम का समापन समिति के अध्यक्ष के द्वारा हुआ और धन्यवाद ज्ञापन संस्कार केंद्र की शिक्षक ने दिया। इस अवसर पर सेवा भारती सचल चिकित्सालय के प्रबंधक इं अनंत पाल, डॉक्टर भूपेंद्र, अयोध्या से चला कर आए संत सिद्धनाथ, विंध्याचल,प्रांत शिक्षक आयाम प्रमुख आलोक, मनोज, कंचन ओझा, डॉक्टर ममता अग्रवाल, डॉक्टर दिनेश अग्रवाल, डॉक्टर राजीव अग्रवाल, डॉक्टर कन्हैया अग्रवाल, डॉक्टर निष्ठा अग्रवाल, डॉक्टर सविता अग्रवाल, इत्यादि लोगो ने उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लिया और बच्चों को आशीर्वचन दिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ईदुल जुहा की नमाज अदा कर मांगी मुल्क में अमन चैन की दुआ

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l इबादत और कुर्बानी का त्योहार ईदुल जुहा (बकरीद) नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों…

4 hours ago

देवरिया भाजपा की कमान काली प्रसाद के हाथ, संगठन को मिलेगा नया विस्तार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा…

4 hours ago

मिशन डेमोग्राफी 2026: अवैध घुसपैठ और बदलती आबादी पर केंद्र सरकार की बड़ी तैयारी

मिशन डेमोग्राफी: अवैध घुसपैठ, आईएमडीटी एक्ट और भारत की बदलती जनसांख्यिकीय चुनौती भारत में जनसांख्यिकीय…

4 hours ago

नहरों में दौड़ा पानी, किसानों को मिली बड़ी राहत

डीएम के विशेष प्रयास से खरीफ सीजन से पहले सिंचाई व्यवस्था हुई सुचारु महराजगंज(राष्ट्र की…

4 hours ago

साइबर सेल की सक्रियता से लौटे लोगों के चेहरे पर मुस्कान, छह गुम मोबाइल बरामद

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। बढ़ते साइबर अपराध और मोबाइल गुम होने की घटनाओं के बीच महराजगंज…

5 hours ago

डीएम व एसपी ने नमाज स्थलों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

5 hours ago