Sunday, February 15, 2026
HomeUncategorizedमिर्जापुर में यूट्यूबर सरोज सरगम गिरफ्तार: मां दुर्गा पर किया था अभद्र...

मिर्जापुर में यूट्यूबर सरोज सरगम गिरफ्तार: मां दुर्गा पर किया था अभद्र टिप्पणी, संतों का गुस्सा फूटा

मिर्जापुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में यूट्यूब पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले गीत अपलोड करने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। स्थानीय पुलिस ने यूट्यूबर सरोज सरगम और उसके पति राममिलन बिन्द को मड़िहान क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सरोज सरगम ने 19 सितंबर को अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो गीत डाला था, जिसमें देवी दुर्गा के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इस वीडियो के सामने आते ही हिंदू संत समाज और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/indias-counterattack-pakistan-was-told-bluntly-to-give-up-illegal-occupation-and-stop-terrorism/

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि मड़िहान थाने में दारोगा संतोष कुमार राय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। जांच में यह सामने आया कि वीडियो के निर्माण और संपादन का काम सरोज के पति राममिलन बिन्द ही करता था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद जूना अखाड़े के संत और बढे़नाथ मंदिर के महन्त डॉ. योगानंद गिरि ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि आरोपितों को तुरंत गिरफ्तार नहीं किया गया, तो साधु-संत सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे।

सरोज सरगम मड़िहान क्षेत्र के गढ़वा गांव की रहने वाली है। उसका यूट्यूब चैनल करीब 60 हजार सब्सक्राइबर वाला है, जिस पर अब तक 35 से 40 वीडियो अपलोड हो चुके हैं। पुलिस और साइबर टीम पूरे मामले की तकनीकी जांच कर रही है और विधिक कार्रवाई आगे बढ़ा रही है।

इसी बीच, जांच में यह भी सामने आया है कि सरोज सरगम ने वन विभाग की करीब 15 बीघा भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। इस जमीन को वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुक्त करा लिया गया है। विभाग अब इस संबंध में भी कानूनी कदम उठा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments