मुहर्रम पर्व को लेकर चौकी मिलन समारोह में युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

शांति व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम

(कन्हैया कुमार यादव की रिपोर्ट)

बघौचघाट, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
मुहर्रम का पर्व, जो शहादत, सब्र और सामाजिक एकता का प्रतीक है, रविवार को पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर विकास खंड पथरदेवा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा ताजिया निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। वहीं क्षेत्र में अमन-चैन और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार अस्थाना अपनी पुलिस टीम के साथ ताजिया जुलूस मार्ग और मेला क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। वे ताजियेदारों से संवाद स्थापित कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

इस बीच चौकी मिलन समारोह का आयोजन भी बड़े उत्साह के साथ किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए युवाओं ने शानदार करतब दिखाकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। तलवारबाज़ी, लाठी डांस, अग्नि करतब सहित अन्य पारंपरिक शारीरिक कौशल का जीवंत प्रदर्शन हुआ।

समारोह के दौरान मौजूद डॉ. कमरे आलम ने कहा, “हज़रत इमाम हुसैन की शहादत किसी मज़हब की नहीं बल्कि इंसानियत, सच्चाई और न्याय की रक्षा का प्रतीक है। यह बलिदान हमें चरित्र, संयम और साहस की प्रेरणा देता है।”
वहीं मौलाना बदरुद्दीन ने कहा, “इमाम हुसैन ने इस्लाम में फैल रही बुराइयों को समाप्त करने और अपने नाना पैगंबर मोहम्मद साहब के बताए रास्ते की रक्षा हेतु कर्बला में शहादत दी। यह शहादत इस्लाम को बचाने की एक ऐतिहासिक मिसाल है।”

समारोह में विभिन्न समुदायों की सहभागिता और युवाओं की सक्रियता यह दर्शाती है कि मुहर्रम केवल मजहबी पर्व नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों, न्याय और भाईचारे का प्रतीक बन गया है।
स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने भी शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

Editor CP pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

17 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago