पेड़ से लटका मिला युवक का शव

कल शाम से था लापता,घर से 4 किमी दूर बाग में मिली लाश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)पीपीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को सुनसान बाग में रस्सी के फंदे से एक युवक का शव लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। शव की पहचान हो गई है। जानकारी पर पहुंचे परिजनों का कहना है कि युवक कल शाम से ही लापता था। आज ग्रामीणों से शव मिलने की जानकारी दी।
युवक की पहचान दुर्गेश पुत्र रमाकांत निवासी लक्ष्मीपुर सरहरी के रूप में हुई है। पीपीगंज थाने से महज दो किमी की दूरी पर बन्धुपुर टोले के समीप एक बाग में सुबह करीब 7 बजे शौच के लिए गये ग्रामीण ने युवक के शव को पेड़ पर लटकता देखा। उसने ये सूचना ग्रामीणों को दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
25 वर्षीय युवक का फंदे से लटका मिला शव जिसके शरीर पर काला जीन्स,काला जैकेट और पॉकेट में मिले पर्स में आधार कार्ड एवं अन्य कागजातों के साथ ही मोबाइल भी बरामद हुआ है। जो बन्द है। पर्स में मिले आधार कार्ड के आधार पर युवक की पहचान दुर्गेश के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक दुर्गेश रविवार की शाम को घर से निकला था। जो रात में वापस नहीं पहुचा।
जांच के बाद ही होगा मौत के कारणों का खुलासा
काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। फिर सोचा कि अगली सुबह आ जाएगा,लेकिन फोन करके ग्रामीणों ने शव मिलने की जानकारी ही। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से उतरवाकर पंचनामा भरकर कब्जे में ले लिया है। वही जांच के लिए फोरेंसिक टीम एवं आलाधिकारियों को पुलिस ने सूचित कर दिया।
मृतक युवक के भाई और मां ने बताया कि दुर्गेश चार भाइयों में सबसे छोटा था और बाहर रहकर पेंट पालिस का काम करता था। 10 दिन पूर्व घर आया था। एक साल पहले तिलक हो चुका था। इस साल 10 मई को शादी तय थी। कल सुबह 9 बजे घर से निकला था। इसके बाद से ही घर नहीं आया। हालांकि पुलिस हत्या और आत्महत्या के बीच की गुत्थी सुलझा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

48 minutes ago

जिला निर्वाचन कार्यालय का होगा कायाकल्प, डीएम ने निरीक्षण कर दिए सुधार के निर्देश

अभिलेखों की सुरक्षा से लेकर कर्मचारियों के बेहतर कार्य वातावरण तक की होगी व्यवस्था देवरिया…

55 minutes ago

जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

दलित बस्ती में सड़क पर जमा नाली का गंदा पानी बना परेशानी का सबब, संक्रामक…

1 hour ago

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

16 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

17 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

17 hours ago