माकपा ने महात्मा गांधी का शहादत दिवस मनाया

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने 30 जनवरी 2023 को दिन में 12 क्षेत्रीय कमेटी सलेमपुर के तत्वधान में सलेमपुर गांधी चौक पर गांधी जी का शहादत दिवस मनाया । इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड सतीश कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी जी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे जिन्होंने देश को आजाद कराने में बहुत बड़ा योगदान दिया है गांधी ने भारत को बंधुत्व और सत्य का संदेश दिया था आज उसे मिटा देने का बड़ा खतरा उपस्थित हो गया है यदि इसे रोका नहीं गया तो हमारे देश के लिए विनाशकारी साबित होगा । देश के सामने भाईचारा सदभाव व एकता अखंडता के लिए खतरा पैदा हो गया है ऐसे स्थित मे गांधी के विचारों पर चलकर देश बचाया जा सकता आज भी गांधी की हत्या करने वाले आज भी सामाजिक ताना बाना तोड़ने में लगे हुए है कामरेड हरेकृष्ण कुशवाहा ने कहा की आज ही के दिन गांधी जी की हत्या आताताईयो के द्वारा कर दी गई थी जिसके बाद समाज में नफरत और सांप्रदायिक हिंसा फैलाने का कार्य किया गया ।
इस कार्यक्रम में कामरेड सतीश कुमार, कामरेड हरेकृष्ण कुशवाहा, कामरेड संजय गोंड, कामरेड सुशील यादव कामरेड बलबिंद्र मौर्या, कामरेड बिरजू गुप्ता, कामरेड रामछठु चौहान, कामरेड राजेंद्र गुप्ता,कामरेड अलगू ,कामरेड रामचंद्र खरवार, कामरेड लालबचन,कामरेड अलगू शास्त्री, कामरेड श्रीराम कुशवाहा, कामरेड तारा देवी, कामरेड लीलावती देवी, कामरेड सावित्री देवी,कामरेड मतेसरा देवी , इस कार्यक्रम को समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक स्वामीनाथ भाई ने भी समर्थन दिया ।

Editor CP pandey

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

1 day ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

1 day ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

1 day ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago