नहाते समय गहरे पानी में समाया युवक, मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कसया रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास पोखरे में शनिवार को नहाते समय एक युवक गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना डायल-112 के जरिए पुलिस को मिली। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई गई।
पुलिस के मुताबिक डूबे युवक की पहचान आकाश साहनी पुत्र स्वर्गीय चुन्नू, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी संस्कृति मंदिर के पास, कसया रोड, थाना कोतवाली, देवरिया के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी भी कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने पोखरे में युवक को तलाशने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
इसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को सूचना देकर मौके पर बुलाया। एसडीआरएफ के जवानों ने पहुंचते ही पोखरे में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। टीम पानी के भीतर युवक की तलाश में जुटी हुई है।
समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था और एसडीआरएफ की तलाश जारी थी।

Editor CP pandey

Recent Posts

अवैध संबंध के शक में पट्टीदार ने की शुभम मिश्रा की हत्या

सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…

18 minutes ago

कैशलेस योजना का सांकेतिक बहिष्कार, शिक्षकों ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…

38 minutes ago

बरहज के मदरसे में पहुंची पुलिस, महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…

43 minutes ago

बलिया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा, पति ही निकला पत्नी-बेटी की हत्या का आरोपी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…

50 minutes ago

किसान, महिला और युवा कल्याण की झलक, आगरा में विकास प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

सेवा संकल्प अभियान में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, केंद्र-प्रदेश की योजनाओं और उपलब्धियों की दिखी…

1 hour ago

प्रधान बनने का सपना, लेकिन पहले जांच लें ये 5 चीजें; बदल सकता है पूरा चुनावी गणित

यूपी पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण से पहले पांच चीजें बदल सकती हैं चुनावी गणितपरिसीमन, मतदाता…

6 hours ago