सेवा संकल्प अभियान में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, केंद्र-प्रदेश की योजनाओं और उपलब्धियों की दिखी झलक
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा के तहत चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा से देश सेवा’ के अंतर्गत आगरा कॉलेज में 15 दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
केंद्रीय मंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा उपलब्धियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने जनपदवासियों से प्रदर्शनी में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेने और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाने की अपील की।
रोजगार से किसान कल्याण तक योजनाओं की जानकारी
प्रदर्शनी में रोजगार, आवास, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, कृषि, कौशल विकास, स्वरोजगार, एमएसएमई, पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से जुड़ी जानकारियां भी फ्लेक्स के माध्यम से प्रदर्शित की गई हैं।
कृषि क्षेत्र से संबंधित प्रदर्शनी सामग्री में ड्रोन के इस्तेमाल पर अनुदान, प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सोलर पंप, कृषि यंत्रों, मंडी आधुनिकीकरण और डिजिटल सुविधाओं सहित किसानों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई है। प्रदेश में गन्ना, चीनी, एथेनॉल, आम, दूध, आलू, मटर, गेहूं और शहद समेत विभिन्न कृषि उत्पादों की उपलब्धियों को भी दर्शाया गया है।
महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य योजनाओं पर जोर
प्रदर्शनी में वन स्टॉप सेंटर, निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और महिला श्रम बल भागीदारी से जुड़ी जानकारी भी शामिल है। इसके साथ स्वास्थ्य सखियों, स्वयं सहायता समूहों, ओडीओपी, कॉमन फैसिलिटी सेंटर तथा महिलाओं और बेटियों के कल्याण से संबंधित योजनाओं को प्रमुखता दी गई है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दिशा में प्रदेश की कार्ययोजना, रोजगार एवं कौशल विकास, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, डीबीटी के जरिए अनुदान भुगतान और स्वरोजगार से जुड़ी उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया है।
पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत भी प्रदर्शनी का हिस्सा
काशी, अयोध्या और प्रयागराज समेत प्रदेश के धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों तथा सांस्कृतिक आयोजनों की जानकारी भी प्रदर्शनी में दी गई है। महापुरुषों के सम्मान और जनकल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं को भी फ्लेक्स के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने लोगों से आगरा कॉलेज में आयोजित प्रदर्शनी का अधिक से अधिक अवलोकन करने और पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
इस अवसर पर महेश शर्मा, निधि शर्मा, नवीन गौतम, पार्षद गौरव शर्मा, आगरा कॉलेज के प्राचार्य सी.के. गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रदर्शनी में केंद्रीय मंत्री एवं अन्य उपस्थित लोगों ने विभिन्न स्टॉल और फ्लेक्स का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी ली।
25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कसया रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास पोखरे में…
यूपी पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण से पहले पांच चीजें बदल सकती हैं चुनावी गणितपरिसीमन, मतदाता…
जब करोड़पति को भिखारी बनने का शौक चढ़े! व्यंग्यकार : संजय एम. तराणेकर वाह रे…