बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। गड़वार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कनैला में विद्यालय तो निर्धारित समय पर खुला, लेकिन पढ़ाई के लिए एक भी बच्चा स्कूल नहीं पहुंचा। विद्यालय परिसर में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। बच्चों की शत-प्रतिशत अनुपस्थिति ने शिक्षा विभाग की ओर से की गई वैकल्पिक व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।जानकारी के अनुसार, गांव में बिजली के खंभे से जुड़ी समस्या के चलते पाइप जोड़कर बिजली के तारों को ऊपर उठाया गया है। इस स्थिति के कारण प्रभावित परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिवारों का आरोप है कि घटना के बाद से अब तक उन्हें किसी प्रकार की आर्थिक अथवा अन्य सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई है। इतना ही नहीं, उनकी समस्याओं और मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के लिए संबंधित विभाग का कोई अधिकारी भी मौके पर नहीं पहुंचा है।इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी (एसडीआई) गड़वार विशाल यादव ने बताया कि विद्यालय में पठन-पाठन सुचारु रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। हालांकि, विद्यालय खुलने के बावजूद एक भी बच्चे का नहीं पहुंचना विभागीय दावों और जमीनी हकीकत के बीच अंतर को उजागर कर रहा है।ऐसे में सवाल उठता है कि जब विद्यालय में बच्चे ही नहीं पहुंच रहे हैं तो वैकल्पिक व्यवस्था का लाभ उन्हें किस प्रकार मिल रहा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएंगे तथा बच्चों की नियमित पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाएंगे।
अजीत कुमार पाण्डेय गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ,…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…
सुरौली में ₹4,500 और गौरीबाजार में ₹25,000 की धनराशि कराई गई वापस देवरिया (राष्ट्र की…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पशुपालन विभाग की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने…
मरम्मत के बावजूद आवागमन बना खतरा, सपा नेता विजय रावत ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन…