युवाओं को मैदानी खेल खेलना चाहिए-दीपक हांडे

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
वर्तमान समय में बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है उसके बाद भी युवा पीढ़ी मोबाईल पर व्यस्त दिखाई देती है, जिसके कारण उत्तम स्वास्थ्य और निरोगी जीवन जीने के लिए शिवसेना शिंदे समूह के पूर्व नगरसेवक दीपक (बाबा) हांडे ने युवाओं को मोबाइल फोन का उपयोग कम करने और मैदानी खेल खेलने की सलाह दी। हांडे ने रविवार घाटकोपर ( प) के भटवाड़ी में संघर्ष क्रीड़ा मंडल की भूमि पर लाल मिट्टी डालने का उद्घाटन करने के दौरान उक्त बातें कही। कार्यक्रम में शिव सेना शिंदे गुट के पूर्व नगरसेवक अश्विनी दीपक हांडे, पूर्व शाखा प्रमुख संतोष सालुंखे, सुरेखा म्हात्रे, प्रकाश साबले आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। बता दें कि दीपक (बाबा) हांडे हाल ही में अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हुए। दीपक (बाबा) हांडे एक साईं भक्त हैं और उनके पीछे उनके बड़ी संख्या में समर्थक है। वर्ष 2014 में, वह भटवाड़ी क्षेत्र से निर्दलीय नगरसेवक चुने गए। जिसके बाद वह शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी में शामिल हो गए। पिछले दिनों मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विभिन्न विकास कार्यों को देखने और विभाग में विकास कार्य करने के उद्देश्य से हांडे शिंदे समूह में शामिल हो गए, माना जा रहा है कि हांडे के पार्टी में आने से घाटकोपर पश्चिम विभाग में ताकत बढ़ गई है।वर्तमान युग में युवा और युवतियों को मोबाइल पर व्यस्त देखा जा रहा है। यदि बच्चे मैदानी खेल जैसे क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो और अन्य खेल खेलते हैं, तो उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। हमारे देश में खेलों का बहुत महत्व है। खेल भी करियर का एक हिस्सा है। भटवाड़ी में शीघ्र ही खेल परिसर का निर्माण किया जायेगा। पूर्व नगरसेवक दीपक (बाबा) हांडे ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हम अच्छे खिलाड़ी बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

घने कोहरे ने बढ़ाई सड़क और रेल यात्रियों की मुश्किलें, हादसों का खतरा

बरहज, तेलिया कला और मईल क्षेत्र में सुबह के समय छाई धुंध, सड़कों पर धीमी…

1 hour ago

सत्येंद्र त्रिपाठी का सामाजिक जीवन: राजनीति, विचार और राष्ट्र निर्माण के बीच स्थापित किया व्यापक संवाद

राजनीतिक संगठन, बौद्धिक नेतृत्व, वैश्विक संपर्क और भारत के सभ्यतागत विमर्श को एक मंच पर…

2 hours ago

देवरिया में सुबह-सुबह पुलिस की दस्तक, पार्कों से स्कूलों तक सुरक्षा का पहरा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नागरिकों की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन…

2 hours ago

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

2 days ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

2 days ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

2 days ago