युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं, रोजगार देने वाला बनना होगा: डॉ. बलजीत

बीबीएयू में ‘युवा संवाद’ में नवाचार, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण पर विद्यार्थियों से सीधा संवाद

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। युवाओं में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है। जरूरत अपनी ऊर्जा और सामर्थ्य को सही दिशा देने की है। युवा केवल रोजगार तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार के अवसर पैदा करने वाले बनें। नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता के जरिए वे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ विकसित भारत के लक्ष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में हिंदी प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित सप्त दिवसीय हिंदी कार्यशाला के अंतर्गत शुक्रवार को ‘युवा संवाद’ का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता राजभाषा, बीबीएयू के सहायक निदेशक डॉ. बलजीत कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों और शोधार्थियों से संवाद करते हुए युवाओं की भूमिका और संभावनाओं पर चर्चा की।
डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि शैक्षणिक क्षेत्र हो या अन्य कोई क्षेत्र, भारतीय युवा वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में भी युवा लगातार आगे बढ़ रहे हैं। बड़ी संख्या में युवाओं ने स्टार्टअप शुरू कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में योगदान दिया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दत्तक ग्रहण अभिकरण में बच्चों के साथ मनाया गया उत्साहपूर्ण कार्यक्रम

सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने बच्चों को दुलारकर बढ़ाया उत्साह, उपहार व सामग्री वितरित कुशीनगर (राष्ट्र…

9 minutes ago

मनखोटही ताल पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ, छात्र-छात्राओं ने किया श्रमदान

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला गंगा समिति एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार…

40 minutes ago

राज्यस्तरीय मॉक एक्सरसाइज में परखी गई आपदा प्रबंधन की तैयारियां

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को जनपद की सभी तहसीलों में…

40 minutes ago

एसडीएम कोर्ट के बाहर महिलाओं से कथित अभद्रता, मुकदमा छोड़ने के दबाव का आरोप

कोर्ट में पैरवी करने पहुंचीं महिलाओं ने अखिलेश यादव पर रोकने व हाथापाई के प्रयास…

56 minutes ago

साइबर ठगी के 97 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार…

4 hours ago

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से छात्रों और नागरिकों का सर्वांगीण विकास संभव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक संस्था रविदास समाज कल्याण सेवा संस्थान, भैंसाहा के तत्वावधान में…

4 hours ago