एचआईवी के साथ हेपेटाइटिस-सी, टीबी, एसटीआई और आंखों की हुई जांच, चालक-परिचालकों को किया गया जागरूक
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के संयुक्त तत्वावधान में कसया बस अड्डा परिसर में दो दिवसीय नि:शुल्क एचआईवी-एड्स जागरूकता एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 96 लोगों ने पंजीकरण कराकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।शासन के निर्देशों के क्रम में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसएन त्रिपाठी एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जय प्रकाश प्रधान ने फीता काटकर किया। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने परिवहन निगम के चालक एवं परिचालकों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा एचआईवी-एड्स और अन्य संक्रामक बीमारियों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।शिविर में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, आंखों की जांच, टीबी, हेपेटाइटिस-बी एवं सी तथा यौन जनित संक्रमणों की जांच और परामर्श की व्यवस्था की गई। इसके अलावा एचआईवी-एड्स से बचाव, संक्रमण के कारणों और उपचार संबंधी जानकारी भी दी गई। जागरूकता के लिए बैनर, पोस्टर, पंपलेट वितरण और माइकिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शिविर में 96 लोगों का पंजीकरण हुआ। इनमें 86 लोगों की एचआईवी जांच, 86 की हेपेटाइटिस-सी जांच, 14 की एसटीआई जांच, 26 की टीबी जांच तथा 35 लोगों की आंखों की जांच की गई।शिविर के सफल संचालन के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित परियोजनाओं के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया के प्रभारी चिकित्साधिकारी को चिकित्सक दल, जांच किट, बलगम कप-बॉक्स एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई थी।इस अवसर पर चिकित्साधिकारी डॉ. नाजरीन फातिमा, नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ. आनंद पाल सिंह, फार्मासिस्ट मो. इमरान अंसारी, परामर्शदाता पूनम भारती, लैब टेक्नीशियन बलवंत कुशवाहा, एसटीआई परामर्शदाता शिव कुमार पाण्डेय, टीआई के तारकेश्वर सिंह, एलडब्ल्यूएस अमित मिश्रा, सोनू तिवारी, नुरलायन अंसारी, दीपक, विकास एवं सदानंद चौरसिया उर्फ सोहन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन टीबी-एचआईवी समन्वयक चन्द्रशेखर यादव ने किया।
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कभी ब्रिटिश शासनकाल में व्यापार के प्रमुख केंद्र के रूप में…
लंबी बीमारी के बाद मेंदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस, प्राथमिक विद्यालय एकइल नंबर-3 में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर वाहन मालिकों की…
पत्रकार सवाल उठाता है, लेकिन बदलाव की जिम्मेदारी नागरिकों की भी है; आखिर कब दर्शक…
जेल की व्यवस्थाओं पर प्रशासन की नजर, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण अमित त्रिपाठी की…
देवरिया पॉलिटेक्निक में पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष! दो छात्र गुटों में जमकर मारपीट, पांच…