देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को जनपद की सभी तहसीलों में भूकंप, औद्योगिक (रासायनिक) दुर्घटना एवं अग्नि सुरक्षा से संबंधित राज्यस्तरीय मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। अभ्यास के दौरान आपदा की स्थिति में प्रशासन की तैयारियों, राहत एवं बचाव कार्यों की दक्षता तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को परखा गया। साथ ही नागरिकों को आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।मॉक ड्रिल में राजस्व, पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य, शिक्षा, नगर निकाय, लोक निर्माण विभाग, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण समेत विभिन्न विभागों ने सक्रिय सहभागिता की। अभ्यास के दौरान प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने तथा आग पर नियंत्रण पाने की प्रक्रियाओं का सजीव अभ्यास कराया गया।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) पंकज प्रकाश राठौड़ ने संबंधित विभागों को आपदा की स्थिति से निपटने के लिए पूर्व से तैयार रहने तथा आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।तहसील सदर में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल), बैतालपुर डिपो में तहसीलदार अलका सिंह के नेतृत्व में मॉक ड्रिल हुई। तहसील बरहज में बीआरडीपीजी कॉलेज में उपजिलाधिकारी प्रवीण कुमार, तहसील रुद्रपुर में सतासी इंटर कॉलेज में उपजिलाधिकारी राजकुमार गुप्ता, तहसील सलेमपुर में सेंट पॉल पब्लिक स्कूल में उपजिलाधिकारी क्षितिज द्विवेदी तथा तहसील भाटपार रानी के तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी दीपराज सिंह के नेतृत्व में मॉक एक्सरसाइज संपन्न हुई।जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (डीईओसी) में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) पंकज प्रकाश राठौड़ ने इन्सीडेंट कमांडर के रूप में जिम्मेदारी संभाली। आपदा विशेषज्ञ पंकज कुमार ने मॉक एक्सरसाइज के दौरान सभी संबंधित विभागों एवं तहसीलों के बीच समन्वय स्थापित किया।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, लोक निर्माण विभाग, पशुपालन विभाग, सिंचाई एवं बाढ़ खंड के अधिकारी तथा आपदा कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।
संतकबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत धनघटा-हैसर के दुघरा स्थित एथलेटिक्स ग्राउंड पर शुक्रवार…
सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने बच्चों को दुलारकर बढ़ाया उत्साह, उपहार व सामग्री वितरित कुशीनगर (राष्ट्र…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला गंगा समिति एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार…
बीबीएयू में ‘युवा संवाद’ में नवाचार, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण पर विद्यार्थियों से सीधा संवाद…
कोर्ट में पैरवी करने पहुंचीं महिलाओं ने अखिलेश यादव पर रोकने व हाथापाई के प्रयास…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार…