सड़क हादसों में युवक की मौत, चार घायल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में अलग अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया। इनमें एक घायल की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली देहात के मोहल्ला घसियारीपुरा निवासी सोनू पांडेय (35) पुत्र राम उजागर पांडेय घर से बाजार समान खरीदने के लिए जा रहे थे। गोंडा मार्ग पर शिव नगर गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली ने युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया। रात एक बजे युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोहरियावा निवासी राजू वर्मा पुत्र राम बहादुर वर्मा गांव निवासी मित्र इंद्र कुमार गुप्ता पुत्र श्याम सुंदर के साथ बाइक से रिश्तेदारी में कैसरगंज गए थे। बुधवार रात में रिश्तेदारी से दोनों वापस आ रहे थे। पयागपुर कैसरगंज मार्ग पर अर्जुनपुरवा गांव के पास टैंकर वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी भेजवाया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दुर्धटना के बाद टैंकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया है। फखरपुर थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी अखिलेश पुत्र मेड़ी लाल बाइक से गुरुवार को बाजार से घर जा रहा था। गांव के मार्ग पर गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। जिससे अखिलेश घायल हो गया। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

2 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

2 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

3 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

3 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

4 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

5 hours ago