गाने पर डांस के विवाद में युवक की गई जान

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
महाराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा जदीद गांव में शनिवार की रात गाने पर डांस करने के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्याकर दिया गया। पुलिस ने मृत युवक के बड़े पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपित मां- बेटी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जबकि बेटा फरार हो गया है। एसपी यातायात ने बताया कि 20 मई की रात करीब 8 बजे राम ताऊल निषाद निवासी देवारा जदीद थाना महाराजगंज अपने घर पर मौजूद था, उसके घर के सामने थोड़ी दूरी पर रवि नामक एक युवक साउंड बॉक्स में गाना बजा रहा था, राम ताऊल ने रवि से जाकर कहा मैं भी आ रहा हूं और गाने पर डांस किया जाएगा। इस पर रवि ने गाली गुप्ता देते हुए राम ताऊल को मना कर दिया। जब राम ताऊल ने रवि को गाली देने से मना किया तो इसके बाद विवाद बढ़ गया।
रवि और उसकी बहन रीमा व मां तीनों राम ताऊल को लकड़ी के फट्टे से मारने लगे, इन तीनों ने सड़क के किनारे बने पड़ोसी के दीवार में राम ताऊल का सिर लड़ा दिया। जिससे राम ताऊल के सिर में गम्भीर चोट आयी और वह अपने घर के सामने सहन में गिर गया। उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद रवि व उसकी बहन और मां मौके से फरार हो गए।
मृत युवक के बड़े पिता रामबचन निषाद पुत्र मोहन की तहरीर पर थाने में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। घटना में शामिल रवि की बहन और उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फरार रवि की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सोमवार के अचूक उपाय: शिव कृपा पाने के सरल मंत्र

पंचांग 02 मार्च 2026: सोमवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, पूर्णिमा तिथि और चंद्र राशि परिवर्तन…

2 minutes ago

NH-730: महराजगंज में ओवरटेक की होड़, दो ट्रेलरों की जोरदार भिड़ंत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग 730 (NH-730) पर रविवार भोर करीब चार…

1 hour ago

नगरा-भीमपुरा मार्ग पर आमने-सामने की टक्कर, युवक गंभीर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा-भीमपुरा मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार देर रात…

2 hours ago

अच्छा पेड़–अच्छा फल

✍️ डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ ‘विद्या वाचस्पति’ जीवन सफ़र उनके लिए सुहावना है,जो…

2 hours ago

महराजगंज में होली पर उज्ज्वला की सौगात, 450 महिलाओं को मिला डेमो-चेक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली से पहले महराजगंज की महिलाओं को बड़ी राहत मिली। कलेक्ट्रेट…

2 hours ago

खामेनेई के बाद कौन? ईरान की सत्ता पर किसका होगा नियंत्रण

अमेरिका-इजरायल हमलों के बीच अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के दावों ने ईरान की…

4 hours ago