आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर रविवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि विधि विधान के साथ मनायी गई।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष बेलाल अहमद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद कर नमन किया। तत्पश्चात विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने स्वर्गीय राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी एक नेक दिल इंसान थे। विपरीत हालात में उन्होंने देश की बागडोर संभाला था। दूर दृष्टि एवं पक्के इरादे से उन्होंने संचार क्रांति, पंचायती राज समेत 18 वर्ष के युवाओं को मत का अधिकार दिया। अल्प समय में ही उन्होंने देश के उत्थान के अनेक कार्य किये जो सिर्फ अविस्मरणीय ही नहीं हैं, बल्कि उनके बताये रास्ते पर चलकर ही देश के विकास के नये आयाम स्थापित किये जा सकते हैं। राजीव गांधी देश की एकता अखंडता की रक्षा करते हुये शहीद हो गये।
पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रमेश राजभर ने कहा स्वर्गीय राजीव गांधी एक राजनेता ही नहीं बल्कि संचार क्रांति के जनक थे। उसी का परिणाम है आज देश विज्ञान तकनीकी और संचार क्रांति के क्षेत्र में विश्व के बड़े देशों को भी मात दे रहा है। देश का प्रत्येक नागरिक स्वर्गीय राजीव गांधी का सदैव ऋणी रहेगा। अपने अध्यक्षीय संबोधन मे बेलाल अहमद ने कहा स्वर्गीय राजीव गांधी ने संचार क्रांति लाने के साथ पंचायतीराज व्यवस्था एवं नगर निकायों को पर्याप्त शक्ति प्रदान किया। शोषितो पीड़ितों वंचितों के उत्थान के लिये अनेक कार्य किये जिसे भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम को रमेश राजभर, पूर्णमासी प्रजापति, मुन्नू यादव, चंद्रपाल यादव, ओंकार पाण्डेय राना खातून ने सम्बोधित किया एवं संचालन तेजबहादुर यादव ने किया। इस मौके पर संदीप कपूर, सूरज गुप्ता, जितेन्द्र कुमार, साधू सोनकर, शंभू शास्त्री सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…
चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…
काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…