सड़क दुर्घटना में युवक घायल इलाज के दौरान मौत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह-बलिया मार्ग पर स्थित बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर चट्टी पर सड़क हादसे में घायल युवक की मौत गुरुवार की देर रात उपचार के दौरान वाराणसी ट्रामा सेंटर में हो गयी। युवक की मौत की सूचना मिलते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।गौरतलब हों कि 22 नवंबर की सायं टंडवा निवासी नीतीश चौबे (21) बांसडीह से अपने साथी संदीप राजभर के साथ घर जा रहे थे। शिवरामपुर चट्टी पर तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दिया। घटना में नीतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। नीतीश को पीएचसी बांसडीह से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल, फिर गंभीरावस्था में वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा था।

Karan Pandey

Recent Posts

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

3 hours ago

जिला निर्वाचन कार्यालय का होगा कायाकल्प, डीएम ने निरीक्षण कर दिए सुधार के निर्देश

अभिलेखों की सुरक्षा से लेकर कर्मचारियों के बेहतर कार्य वातावरण तक की होगी व्यवस्था देवरिया…

4 hours ago

जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

दलित बस्ती में सड़क पर जमा नाली का गंदा पानी बना परेशानी का सबब, संक्रामक…

4 hours ago

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

19 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

19 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

20 hours ago