सड़क बनाने का किया मांग
कोरबा/झारखंड (राष्ट्र की परम्परा)। गेवरा-पेंड्रा रोड रेल विस्तार के लिए मड़वाढोढा एवं पुरैना गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग को इतना जर्जर कर दिया गया है कि वह बरसात में पूर्ण रूप से बंद हो जायेगा। इसके विरोध में दोनों गांवों के ग्रामीणों ने माकपा के नेतृत्व में सड़क निर्माण की मांग करते हुए रेल विस्तार के काम को शुक्रवार 29 नवंबर को बंद करा दिया। इस विरोध के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। माकपा जिला सचिव प्रशांत झा ने बताया कि रेल विस्तार के कार्य में आम जनता की परेशानी को ध्यान में नहीं रखा जा रहा है, और मुख्य मार्ग पर पुल का निर्माण इस प्रकार किया जा रहा है कि इस पुल में बरसात में पानी का भराव होगा, जिससे सड़क मार्ग पूर्ण रूप से बंद हो जायेगा। छत्तीसगढ़ किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष जवाहर सिंह कंवर ने मांग की है कि रेल विस्तार के कारण हुए नुकसान को ठीक किया जाए और बांकी मोंगरा से मड़वाढोढा एवं पुरैना गांव जाने वाले मुख्य मार्ग को तत्काल ठीक कराया जाए, अन्यथा रेल विस्तार के कार्य को अनिश्चित काल के लिए बंद रखा जाएगा।
फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…
ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…
74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…
एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…
देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…