
देवरिया/सलेमपुर(राष्ट्र की परम्परा) मणिपुर में हुए महिलाओं के साथ शर्मनाक घटना को लेकर सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र के नेतृत्व में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन को सौंपा। इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि जिस तरह की घटना मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई है वह बहुत ही शर्मनाक है, महिलाओं के इज्जत व सम्मान की बात करने वाली इस सरकार में जब इनकी इज्जत नही बच पा रही है तो इस सरकार को राष्ट्रपति महोदय को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए। मुख्यमंत्री एन वीरेन सिंह को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर सत्यम पांडेय ने कहा कि नारी के सम्मान के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता हर कुर्बानी देने को तैयार है, नारी का अपमान करने वालों को कठोर दंड देने की जरूरत है, जिलाउपाध्यक्ष हर्षित सिंह ने कहा कि मणिपुर की जनता को न्याय नही मिला तो युवा कांग्रेस न्याय के लिए फिर सड़क पर प्रदर्शन करेंगे , प्रदर्शन करने वालों में जिलाउपाध्यक्ष धर्मवीर भारती, अभिषेक वर्मा,देवेन्द्र नाथ तिवारी, विजय कुमार वर्मा, वासुदेव तिवारी, संदीप पाण्डेय विजय शेखर मल्ल , आलोक एव विजय आदि उपस्थित रहे।
More Stories
विवाहिता ने की दहेज उत्पीड़न व भ्रूण हत्या की शिकायत
पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, कई घायल
अमन और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं: ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड