कांग्रेस कार्यालय पर हुआ “यंग इंडिया के बोल सीजन 3 का विमोचन
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर ” यंग इंडिया के बोल सीजन 3 ” प्रतियोगिता का विमोचन स्टेट कोर्डिनेटर ओजैर नजमी व प्रदेश महासचिव विवेक कुमार मिश्र ने किया ।इस दौरान सम्बोधित करते हुए ओजैर नजमी ने कहा कि यह युवा कांग्रेस का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, जिसके तहत आम और सामान्य पृष्ठभूमि के प्रतिभाशाली युवाओं को राजनीतिक मंच उपलब्ध कराया जाता है। प्रदेश महासचिव विवेक कुमार मिश्र ने कहा इस कार्यक्रम के द्वारा सामान्य युवाओं को राजनीति से जोड़कर लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया जा रहा है।आज देश में महंगाई ,बेरोजगारी, चीनी घुसपैठ सार्वजनिक संपत्तियों की बिक्री, किसानों की समस्या, डूबती अर्थव्यवस्था जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों को दबाकर निरर्थक व उन्मादी मुद्दों को बढ़ावा देने का काम भाजपा सरकार कर रही है। जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि युवा वर्ग देश की दशा व दिशा बदलने का माद्दा रखता है। भाजपा के शासन से लोग परेशान हो गए हैं।अब एकमात्र विकल्प कांग्रेस ही है। कार्यक्रम को प्रदेश सचिव विपिन राय , सह कोऑर्डिनेटर शरद मणि त्रिपाठी,मीडिया प्रभारी सत्यम् पाण्डेय, रोहित मिश्र, आशुतोष मणि त्रिपाठी , मनीष रजक,अंकुर भारती, गौरव मिश्र, अनिल कुमार, सुच्चन खान दयाशंकर द्विवेदी आदि ने सम्बोधित किया।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…
निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…
एक जैसे अपराधों की कड़ियों को जोड़ने के लिए क्राइम एनालिसिस टीम’ का गठन गोरखपुर(राष्ट्र…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण…