भौतिक युग में यदि मोक्ष की कामना है तो भगवत शरण में जाना होगा- महाराज देवी प्रसाद

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर दादर ट्रेन से देवरिया जाते वक्त माता शारदा मैहर धाम के पीठाधीश्वर देवी प्रसाद महाराज एवं उनके ज्येष्ठ पुत्र प्रधान पुजारी पवन शास्त्री दाऊ सरकार का भक्तों ने जोरदार स्वागत किया।इस दौरान भक्तों ने गगनचुंबी ‘जगदम्ब भवानी’ और ‘जय माता दी’ के नारों से भक्तिमय माहौल बना दिया।
हजारों भक्तों ने पीठाधीश्वर पर फूलों की वर्षा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
सलेमपुर में जयनाथ कुशवाहा गुड्डन एवम संजय तिवारी ने नेतृत्व में स्वागत किया गया।
रेलवे स्टेशन पर लोगो का हुजूम देखते ही बन रहा है।
सभी लोग ‘जय माई की’ का नारा बोल रहे थे।
मैहर पीठाधीश्वर स्वामी देवीप्रसाद महाराज ने कहा कि भौतिक युग में यदि मोक्ष की कामना है तो भगवत शरण में जाना होगा।बिना भगवत शरण के कोई भी भव से पार नहीं पा सकता। ईश्वर को संगीत प्यारा है, आप मार्ग कोई भी चुने बस इच्छा भगवत प्राप्ति की होनी चाहिए।इस दौरान अजय सिंह अन्नू,अवधनारायण मिश्र,बलबीर सिंह दादा,अजय दुबे वत्स,विनय पाण्डेय, आत्मा सिंह,महेंद्र पाण्डेय,राजेश कुमार दूबे, अतुल श्रीवास्तव, सन्दीप सिंह,अमन मद्देशिया, अतुल सिंह,बृजेश कुशवाहा, अखिलेश गोंड़,गिरीश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

8 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

10 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

14 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

14 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

14 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

14 hours ago