पूर्वी दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वी दिल्ली के थाना मयूर विहार क्षेत्र अंतर्गत त्रिलोकपुरी 32 ब्लॉक से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही मयूर विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक किन परिस्थितियों से गुजर रहा था।
ये भी पढ़ें – काली मंदिर जीर्णोद्धार कार्यक्रम में डीएम, चेयरमैन व महामंडलेश्वर ने की पूजा-अर्चना
फिलहाल पुलिस युवक की पहचान सुनिश्चित करने और उसके परिजनों से संपर्क साधने में जुटी हुई है। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या अन्य किसी कारण की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…
वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…
16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…
तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…
फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…
सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…