नशीली दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार

भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद

अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

महराजगंज /ठूठीबारी(राष्ट्र की परम्परा)।
स्थानीय कोतवाली पुलिस व 22वी वाहिनी के एसएसबी की संयुक्त टीम ने नशीली दवाओं की भारी खेप के साथ एक संदिग्ध बाइक सवार युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।वही अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। सूत्रों की माने तो सीमावर्ती क्षेत्र के कुछ ऐसे युवा है जो अवैध नारकोटिक्स कारोबार में संलिप्त व सक्रिय है। उक्त गिरफ्तारी व दवाओं की बरामदगी से पुष्टि भी हो रही है।
कोतवाली परिसर के आनंद सभागार में निचलौल पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि मुखबिर के विश्वशनीय सूचना पर पुलिस व एसएसबी संयुक्त टीम ने कस्बे के रामनगर तिराहे के समीप से एक संदिग्ध यमाहा एमटी बाइक यूपी 56 एपी 3260 पर सवार युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पिट्ठू बैग से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद हुई। जिसमे ब्यूप्रेनोर्फिन इंजेक्शन 493 एम्पुल व डायजेपाम इंजेक्शन 200 एम्पुल सहित 217 कूटरचित प्रिंटेड (रैपर) भी बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपित युवक ने अपना नाम शाहिद अली अंसारी पुत्र शकील अहमद निवासी हिंदी मुहल्ला थाना निचलौल बताया है।क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध ने बताया की अवैध नारकोटिक्स कारोबार में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली संयुक्त टीम में एसआई अजय कुमार, राजवीर पाठक, अवधेश कुमार व एसएसबी इंस्पेक्टर पूनम देवी सहित अन्य एसएसबी के जवान मौजूद रहे।इस संबंध में कोतवाल जेपी सिंह यादव ने बताया किआरोपित युवक के विरुद्ध एनडीपीएस व 63/65 कॉपीराइट अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायालय में चालान कर दिया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

22 minutes ago

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

10 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

10 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

10 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

10 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

10 hours ago