436 गांवो में 07 अगस्त से 18 अगस्त तक होगा किसान पाठशाला का आयोजन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि कृषकों की आमदनी में वृद्धि तथा फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए किसानों को जागरूक किया जाएगा। जनपद में 436 गांवो में 07 अगस्त से 18 अगस्त तक किसान पाठशाला आयोजित कर कृषकों को उन्नतिशील कृषि तथा श्री अन्न की खेती के लिए जागरूक किया जाएगा। किसानों की समस्या सुनने के साथ ही उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। किसान पाठशाला में किसानों को फसल प्रबन्धन, कृषि विविधीकरण, पराली प्रबन्धन, आय में वृद्धि के उपाय, कृषक उत्पादक संगठन, जैविक खेती, नैनो यूरिया, नैनो डी०ए०पी० श्री अन्न व फसल चक्र आदि के बारे में जानकारी दी जायेगी। साथ ही उनकी समस्याओं का निस्तारण भी किया जाएगा। किसान पाठशाला को लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को बीते दिन कृषि भवन हरका रामपुर फार्म पर कृषि विज्ञान केन्द्र के अनुभवी वैज्ञानिक दल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया हैं।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि किसान पाठशाला का शुभारंभ 7 अगस्त को अपर मुख्य सचिव कृषि की अध्यक्षता में, योजना भवन लखनऊ से वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए किया आएगा। इसी दिन जिले में किसान पाठशाला का शुभारंभ होगा। 7 से 18 अगस्त तक अलग-अलग गांवों में किसान पाठशाला लगाई जाएगी। 436 ग्रामो में दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक दो दिवसीय किसान पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। प्रथम दिवस को किसानों को श्री अन्न की खेती, प्राकृतिक खेती, दलहन व तिलहन की खेती के बारे में जानकारी दी जाएगी। दूसरे दिन कृषक उत्पादक संगठन व पराली प्रबन्धन आदि के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही किसानों को उद्यान, पशुपालन जैसे कृषि से सम्बन्धित विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

24 minutes ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

2 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

2 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

4 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

4 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

4 hours ago